फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   National championship season with wrestling stars from today

कुश्ती के सितारों के संग नेशनल चैंपियनशिप का महासमर आज से

Wed, 10 Nov 2021 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
National championship season with wrestling stars from today
गोंडा के नवाबगंज में नेशनल कुश्ती चैम्पियनशिप के लिए सजा नंदनी नगर स्पोर्टस स्टेडियम। - फोटो : GONDA
गोंडा। देश भर के कुश्ती सितारों की आमद से नंदिनी नगर का आंगन रोशन हो गया है। 66वीं पुरुष एवं 24वीं महिला सीनियर नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप का महासमर के लिए मैदान सज चुका है और बुधवार को मैट पर पूजन भी हुआ। कुश्ती संघ के प्रदेश अध्यक्ष करन भूषण सिंह ने मैट पर प्रभु हनुमान का पूजन किया। इसके साथ ही तैयारियां पूरी हो गई हैं।
विज्ञापन

देश भर के 26 राज्यों के साथ ही कुश्ती की 29 टीमें नंदिनी नगर में आ चुकी हैं। चैंपियनशिप का शुभारंभ बृहस्पतिवार को होगा। इसमें मुख्य अतिथि प्रदेश के जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह तथा विशिष्ट अतिथि डा. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रवि शंकर सिंह होंगे।
विज्ञापन

गुरुवार को ग्रीको रोमन कुश्ती दस भार वर्गों में होगी। इसमें 55 किलोभार वर्ग से शुरुआत होगी और 130 किलो भारवर्ग तक जाएगी। ग्रीको रोमन का फाइनल भी गुरुवार को ही हो जाएगा। शुक्रवार को फ्रीस्टाइल कुश्ती प्रतियोगिताएं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बजरंग बली के पूजन के साथ कुश्ती चैंपियनशिप की सभी तैयारियां पूरी। नंदिनी नगर महाविद्यालय के स्टेडियम में बुधवार की सायं चार बजे उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष करन भूषण सिंह ने मैट पर बजरंग बली हनुमान जी का पूजन किया गया। इसी के साथ सभी तैयारियां पूरी कर ली गई।
अब सिर्फ चैंपियनशिप के आगाज बृहस्पतिवार को होना है। बृहस्पतिवार से नंदिनी नगर में शुरु हो रहे तीन दिवसीय सीनियर नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप का उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के जल शक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री महेंद्र सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रवि शंकर सिंह के रूप में करेंगे। इस दौरान भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष सांसद बृजभूषण शरण सिंह भी मौजूद रहेंगे।
चैंपियनशिप की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रतियोगिता में जोर आजमाइश के लिए देश भर के पहलवान नंदिनी के प्रांगण में पहुंच चुके हैं। प्रदेश कुश्ती संघ के संयुक्त सचिव सुरेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि पूरे देश से 29 टीमें प्रतिभाग के लिए पहुंच चुकी हैं।
प्रतियोगिता के लिए राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर के पहलवानों को भी आमंत्रित किया गया। पहलवानों के साथ उनके कोच व रेफरी भी पहुंच गए हैं। नंदिनी नगर के मुख्य कोच प्रेम चंद्र यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार को ग्रीको रोमन कुश्ती के विभिन्न भार वर्गों में उद्घाटन मैच होगा।
प्रतियोगिता को सम्पन्न कराने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष डा सत्येंद्र सिंह स्टेडियम में की व्यवस्था देख रहे हैं। स्टार पहलवान भी नंदिनी नगर पहुंच रहे हैं। साक्षी मलिक नंदिनी नगर पहुंच गई हैं। बजरंग पूनिया तथा रवी कुमार दहिया भी देर रात तक पहुंच जायेंगे। नंदिनी नगर में होने वाले इस कुश्ती महासमर को लेकर स्थानीय लोगों में भी काफी उत्साह है। कुश्ती महासमर के उद्घाटन में उतरने वाले पहलवानों के तौल का काम पूरा कर लिया है।
सीनियर नेशनल कुश्ती चैम्पियनशिप की छठवें आयोजन की तैयारी पूरी हो गई है। भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष व सांसद बृजभूषण शरण सिंह की देखरेख में बीते छह बार यहां पर राष्ट्रीय स्तर का आयोजन होता रहा है। यहीं से अंतरराष्ट्रीय आयोजनों के लिए पहलवानों का चयन होता है। चैंपियनशिप में पूरे देश के 29 टीमों से 1025 महिला, पुरुष पहलवान चैंपियनशिप में आ गये हैं।

चैंपियनशिप में आने वाले पहलवानों के लिए अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बजरंग पूनिया, रवी कुमार दहिया व अन्य ओलंपियन रहेंगे। इसके साथ ही बजरंग पूनिया अपनी पत्नी संगीता फोगाट के साथ शामिल होंगे। वहीं ओलंपिक मेडलिस्ट साक्षी मलिक अपने पति सत्यव्रत कदियान, देश की पहली महिला ओलंपियन पहलवान गीता फोगाट और उनके पति पवन कुमार भी चैंपियनशिप में शामिल हो रहे हैं। इससे लोगों में खासा उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed