फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Narvadeshwar temple is being beautified with a cost of Rs 9.56 lakhs

Gonda News: नर्वदेश्वर मंदिर का 9.56 लाख से हो रहा सौंदर्यीकरण

Tue, 31 Dec 2024 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 31 Dec 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
Narvadeshwar temple is being beautified with a cost of Rs 9.56 lakhs
परसपुर (गोंडा)। कस्बा परसपुर के नौशहरा मोहल्ला स्थित प्राचीन नर्वदेश्वर नाथ मंदिर का नगर पंचायत की ओर से 9.56 लाख रुपये से सौंदर्यीकरण, हाॅल व कमरे का निर्माण कराया जा रहा है। परसपुर के चेयरमैन वासुदेव सिंह ने बताया कि वार्ड नंबर 15 नौशहरा उत्तरी स्थित प्राचीन नर्वदेश्वर नाथ मंदिर में तीज-त्योहारों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक करते हैं। मंदिर में शिव महापुराण समेत महाशिवरात्रि व कजरीतीज पर्व पर विशाल भंडारे का आयोजन भी होता है। चेयरमैन ने बताया कि नगर पंचायत की ओर से 9.56 लाख रुपये की लागत से मंदिर का सौंदर्यीकरण, प्रवचन हाॅल व कमरे का निर्माण कराया जा रहा है। कमरों में टाइल्स भी लगवाए जाएंगे। जल्द ही निर्माण कार्य पूरा होगा। नगर पंचायत की इस पहल पर कस्बे के अनिल सोनी, प्रीतम गुप्ता, विकास सोनी, रोहित सोनी, रवि सोनी, रवि चौरसिया, अवधेश चौरसिया, बड़के यज्ञसैनी, घनश्याम गुप्ता व दिलीप कौशल ने खुशी जताई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed