फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Names of BDC members and administrators also missing from the voter list

Gonda News: मतदाता सूची से बीडीसी सदस्य व प्रशासक के नाम भी गायब

Mon, 15 Jun 2026 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 15 Jun 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Names of BDC members and administrators also missing from the voter list
कलेक्ट्रेट में डीएम प्रियंका निरंजन को पत्र देते ग्राम प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष। स्रोत: संगठन 
गोंडा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची की शुचिता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। कई ग्राम पंचायतों में पात्र मतदाताओं के नाम कटने, नाबालिगों और मृतकों के नाम शामिल रहने तथा दूसरे गांवों के लोगों के नाम जोड़ने की शिकायतें सामने आई हैं। सोमवार को प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष उमापति त्रिपाठी की अगुवाई में प्रशासकों ने जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन से मिलकर मामले की शिकायत की और जांच कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

मनकापुर ब्लॉक की धुनाही ग्राम पंचायत के प्रशासक मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि नौ माह तक चले पुनरीक्षण अभियान के बाद 10 जून को प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची में उनका ही नाम गायब कर दिया गया है। इतना ही नहीं, क्षेत्र पंचायत सदस्य संदीप कुमार का नाम भी सूची में नहीं है। उनका आरोप है कि पूर्व में शिकायत करने के बावजूद संबंधित बीएलओ को नहीं हटाया गया और विपक्षियों से मिलीभगत कर नाम हटाए गए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पड़ोसी पंचायतों मिश्रौलिया कला, ऐलनपुर और अमवा के लोगों के नाम धुनाही की सूची में शामिल कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

नवाबगंज ब्लॉक के नकहरा ग्राम के प्रशासक रंगेश कुमार पांडेय ने करीब 100 पात्र मतदाताओं के नाम सूची से गायब होने की शिकायत की। तरबगंज ब्लॉक के गड़ौली ग्राम के प्रशासक अयोध्या तिवारी ने 30 पात्र मतदाताओं के नाम हटाने तथा लगभग 40 नाबालिगों के नाम सूची में शामिल होने का आरोप लगाया। झंझरी ब्लॉक के जमदरा निवासी दया प्रकाश ने भी फर्जी और नाबालिग मतदाताओं के पंजीकरण का मामला उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान संघ जिलाध्यक्ष उमापति त्रिपाठी ने कहा कि निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित कर सकती है। इसलिए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
जिंदा वोटरों के नाम कटे, मृतकों के बरकरार
मलारी ग्राम पंचायत के प्रशासक के प्रतिनिधि राम प्रकाश वर्मा ने बताया कि उनके करीब 250 सगे-संबंधियों के नाम मतदाता सूची से काट दिए गए हैं, जबकि 10 से 12 मृत लोगों के नाम अब भी सूची में दर्ज हैं। झंझरी ब्लॉक के गड़वलिया गांव के पूर्व प्रधान प्रतिनिधि इंजेर वर्मा ने 220 मतदाताओं के नाम हटाए जाने का आरोप लगाया। कटरा बाजार क्षेत्र के चुर्रामुर्रा के प्रशासक संजय दूबे ने भी बड़ी संख्या में पात्र मतदाताओं के नाम काटे जाने और विवाहित महिलाओं के नाम न हटाए जाने की शिकायत की है।
सूची से 500 से अधिक नाम गायब
करनैलगंज/हलधरमऊ। ग्राम पंचायत ढेमा के लोगों ने बताया कि मतदाता सूची से 500 से अधिक लोगों के नाम कर्मचारियों की मिलीभगत से काट दिए गए हैं। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को प्रार्थनापत्र देकर जांच और नाम सूची में शामिल कराने की मांग की है। आरोप है कि वर्ष 2021 में पंचायत में 1,521 मतदाता थे, जो अब घटकर 1,007 रह गए हैं। कई परिवारों के सभी सदस्यों के नाम सूची से हटा दिए गए हैं। इस अवसर पर जाहिद हुसैन, हर्ष कुमार, शिवकुमार, राम निवास व कमलेश आदि मौजूद रहे। उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।

हलधरमऊ संवाद के अनुसार, परसा गोंडरी निवासी नंदकिशोर ओझा ने बताया कि गांव की मतदाता सूची में कई मृतकों व विवाह के बाद अन्यत्र रहने वाली युवतियों के नाम अब तक दर्ज हैं। कुछ बाहरी व्यक्तियों के नाम भी सूची में जोड़ दिए गए हैं। उन्होंने उपजिलाधिकारी को प्रार्थनापत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने और अपात्रों के नाम हटाकर सूची दुरुस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed