फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   namaj

कड़ी सुरक्षा के बीच अकीदत के साथ मनाई गई बकरीद

Thu, 22 Jul 2021 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
namaj
गोंडा। कोरोना काल में बुधवार को जिले भर में बकरीद का त्योहार मनाया गया, लोगों की भीड़ मस्जिदों में कम दिखी। मस्जिदों के बाहर पुलिस बल को तैनात किया गया था। लोगों को घरों में ही रह कर कुर्बानी के निर्देश दिए गए थे। लोगों ने नमाज अता करने के साथ मुल्क के अमन चैन की दुआ मांगी, कोरोना महामारी के खात्मे के लिए दुआ मांगी गई। कोविड नियमों का पालन किया और पुलिस भी सतर्क रही।
विज्ञापन

बकरीद का त्योहार अकीदत के साथ मनाया गया। मस्जिदों व ईदगाहों में बुधवार को कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए ईद-उल-अजहा की नमाज अदा हुई। सुबह करीब छह बजे से इलाके के दर्जनों मस्जिदों व ईदगाहों में नमाज अदा की गई। कस्बे की मस्जिद में सुबह 8 बजे ईद की नमाज पढ़ाई गई। इलाके की अन्य मस्जिदों व ईदगाहों में सुबह छह बजे से करीब 8 बजे तक नमाज हुई। नमाज में मुल्क में अमन चैन के साथ कोरोना महामारी के खात्मे के लिए दुआ हुई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही और पुलिस अधीक्षक संतोष मिश्र लगातार आयोजनों पर नजर बनाए रहे, सभी को मुबारकबाद दी। वजीरगंज में थानाध्यक्ष प्रबोध कुमार ने भी मस्जिदों व ईदगाहों पर पहुंच कर ईद की मुबारकबाद दी। शिया-सुन्नी उलेमाओं ने भी मुसलमानों से सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक बकरीद का त्योहार मनाने की अपील की थी। उलेमाओं ने गले न मिल कर दूर से ईद की मुबारकबाद देने की अपील की थी। दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी का पालन करते हुए ज्यादातर लोगों ने घरों में नमाज अदा की। इलाकाई काजी मौलाना हामिद रजा ने धनेश्वरपुर के कोढ़िया के ईदगाह में नमाज अदा कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौलाना ने बताया कि बकरीद को अरबी में ईद-उल-अजहा कहते हैं। जो लोगों में कुर्बानी के जज्बे को पैदा करता है। उन्होंने अपील की कि नफली कुर्बानी के बजाए गरीबों में राशन और सामान सदका किया जाए। मनकापुर में बुधवार को कस्बे के जमा मस्जिद, छोटी मस्जिद सहित क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर ईदुल अजहा का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मस्जिदों व ईदगाहों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही और लोगों ने कोविड का अनुपालन करते हुए नमाज अता की। नमाज के दौरान एसडीएम ज्ञान चंद गुप्ता, सीओ संजय तलवार व कोतवाल श्याम बहादुर सिंह क्षेत्र में भ्रमण शील रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed