{"_id":"63dff8798976ba63792f7322","slug":"na-gonda-news-c-13-1-77819-2023-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: पेड़ काटने पर भू-स्वामी व ठेकेदार पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: पेड़ काटने पर भू-स्वामी व ठेकेदार पर केस
Mon, 06 Feb 2023 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 06 Feb 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
कटरा बाजार (गोंडा)। बिना अनुमति के 50 सागौन के पेड़ काटने वाले ठेकेदार व भू-स्वामी पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। बताते चलें कि तीन फरवरी को थाना क्षेत्र कटरा बाजार के सर्वांगपुर गांव में बिना अनुमति के सागौन के पेड़ काटे जा रहे थे। सूचना पर प्रवर्तन दल ने मौके पर पहुंच कर ट्रक को लकड़ी समेत पकड़ा था। कार्रवाई के लिए वन विभाग के मुख्यालय पर भेजा गया था।
मुख्यालय पर पहरेदार को चकमा देकर चालक लकड़ी से लदे ट्रक को लेकर फरार हो गया था। उक्त मामले में 4 फरवरी को वन दरोगा इबरार ने कटरा थाने में भूस्वामी रज्जन सिंह व रुद्रपुर बिसेन निवासी ठेकेदार राजेश कुमार गोस्वामी के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी ।
जिसमें पुलिस ने केस दर्ज किया है। प्रभारी प्रवर्तन दल के अभिषेक वर्मा ने बताया कि ट्रक लेकर फरार हुए चालक के खिलाफ नगर कोतवाली में तहरीर दी गई है।