{"_id":"63dff823a2eafd5ef92088da","slug":"na-gonda-news-c-13-1-77705-2023-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों के आत्मा से निकाली जाए मानस की चौपाई : पल्लवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों के आत्मा से निकाली जाए मानस की चौपाई : पल्लवी
Mon, 06 Feb 2023 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 06 Feb 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
पत्रकारों से वार्ता करतीं विधायक डॉ पल्लवी पटेल।
गोंडा। अपना दल (कमेरावादी) की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सिराथू विधायक डॉ. पल्लवी पटेल ने श्रीराम चरित मानस की चौपाइयों पर आपत्ति जातते हुए बड़ा जागरूकता आंदोलन छेड़ने की बात कही। रविवार को संत रविदास जयंती कार्यक्रम में शिरकत करने आई डॉ. पल्लवी ने कहा कि हिंदू धर्म और श्रीरामचरित मानस में मेरी कोई आस्था नहीं है।
मानस की विखंडनकारी चौपाई लोगों के मन-मस्तिष्क में घर कर चुकी है। इस चौपाई को किताब से नहीं अपितु लोगों की आत्मा व दिमाग से निकालने लिए बड़ा जनांदोलन चलाया जाएगा। क्षेत्र में जाकर लोगों को जागरूक करेंगी। तुलसीदास कोई संत नहीं हैं, बल्कि वह एक अनुवादक हैं।
भाजपा सांसद पर महिला पहलवानों की ओर से लगाए गए आरोप पर कहा कि अभी जांच चल रही है, फिर भी वह महिला पहलवानों के साथ है। डॉ. पल्लवी ने आगामी लोकसभा चुनाव में गठबंधन के साथ मिलकर मजबूती से दावेदारी करने की बात कही। कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर लोगों को पार्टी से जोड़ने व नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दी।