फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   NA

Gonda News: राह होगी आसान, 97 किलोमीटर फोरलेन सड़क बनाने का भेजा प्रस्ताव

Sun, 05 Feb 2023 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 05 Feb 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
NA
लखनऊ गोंडा फोरलेन हाईवे
खोड़ारे (गोंडा)। जिले से होकर बस्ती और गोरखपुर जाने के लिए पीडब्ल्यूडी नया राजमार्ग बनाने की तैयारी में है। इस मार्ग के निर्माण में हर साल कांवड़ मेला अयोध्या परिक्रमा के समय रूट डायवर्जन से तीनों जिलों के राहगीरों को सीधे गोरखपुर गोंडा व बस्ती तक आगमन करने की बेहतर सुविधा मिल जाएगी। किसानों को बभनान मुंडेरवा जैसी चीनी मिलों तक गन्ना पहुंचाना भी आसान हो जाएगा।
विज्ञापन

संतकबीरनगर के कांटे चौराहे से बस्ती के मुंडेरवा वाल्टरगंज होकर गोंडा तक जाने के लिए राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ती है। गोंडा से बभनान, गौरा चौकी, खोड़ारे, सादुल्लाहनगर, मछली बाजार, कस्बे के लोगों को गोरखपुर समेत आसपास जिलों को जाने के लिए बेहतर सड़क सुविधा नहीं उपलब्ध हो पाती है। इतना ही नहीं कांवड़ मेला व परिक्रमा के कारण जब कभी गोंडा अयोध्या गोरखपुर फोरलेन का रूट डायवर्जन होता है।
विज्ञापन

इस कारण गोरखपुर और बस्ती के राहगीरों को बस्ती जिले के वाल्टरगंज, सिद्धार्थनगर जिले के बेवा चौराहा बलरामपुर जिले के उतरौला, गौरा चौकी, सादुल्लाह नगर, गोंडा से बाराबंकी होकर लखनऊ आगमन करने को मजबूर होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन परिस्थितियों के निपटने के लिए पीडब्ल्यूडी के इंजीनियरों ने 97 किलोमीटर के राजमार्ग के लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा है। मुख्य अभियंता कार्यालय के अनुसार, गोंडा से दर्जी कुआं, मनकापुर, सादुल्लानगर, गौरा चौकी, बभनान मार्ग से बस्ती जिले के गौर ब्लॉक वाल्टरगंज मार्ग को जोड़ा जाएगा। अभियंताओं के अनुसार यह राज मार्ग फोरलेन में परिवर्तित होगा।

गौरा विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने बताया कि शासन को 97 किलोमीटर का दर्जीकुआं, मनकापुर सादुल्लाह नगर, गौरा चौकी, बभनान , बस्ती जिले के गौर , वाल्टरगंज फोरलेन का प्रस्ताव स्वीकृति के लिए शासन को भेजा है।

पीडब्ल्यूडी के बस्ती जिले के मुख्य अभियंता इरफान अहमद ने बताया कि अन्य जिले के मार्गों को जोड़कर कांटे, बस्ती, वाल्टरगंज, बभनान, सादुल्लाह नगर, तक राज मार्ग बनाने का प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा गया है। स्वीकृति मिलने के बाद इसके निर्माण का खाका खींचा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed