फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   NA

Gonda News: पिट रहे बेटे को बचाने पहुंचे पिता को मार डाला

Wed, 01 Feb 2023 07:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Feb 2023 07:53 PM IST
विज्ञापन
NA
इटियाथोक (गोंडा)। बहोरीपुर गांव के कर्बला में इबादत करने गए एक युवक को मंगलवार दोपहर बाद बकरी चोर समझकर कुछ लोगों ने पिटाई शुरू कर दी। जानकारी होने पर बेटे को बचाने पहुंचे पिता को भी लोगों ने पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया। घर पहुंचते ही पिता की मौत हो गई। मामले में थाना इटियाथोक में आरोपी पिता पुत्र के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

इटियाथोक बाजार के रहने वाले अकील कुरैशी ने बताया कि उसका भतीजा मो. कोनैन रजा मंगलवार दोपहर परसिया बहोरीपुर गांव स्थित कर्बला पर इबादत करने गया था। कर्बला के पास ही एक बकरी तार में फंसी थी। कोनैन उसे छुड़ाने लगा तो शोएब व उसके पिता मो. इसरार निवासी नौशहरा ने उसके भतीजे को बकरी चोर समझकर पीटने लगे। आरोप है कि कुछ लोगों ने मोबाइल फोन पर कॉल करके सूचना उसके बड़े भाई शमीम कुरेशी (46) को दी।
विज्ञापन


वह बेटे को बचाने पहुंचे तो शोएब व उसके पिता ने शमीम को भी मरणासन्न कर दिया। जहां घर पहुंचते उनकी मौत हो गई। मामले में अकील कुरैशी ने थाना इटियाथोक में शोएब व उसके पिता मो. इसरार के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि नौशहरा निवासी शोएब व उसके पिता इसरार के खिलाफ मारपीट व गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed