{"_id":"63d5673e72a4d503bf52bb47","slug":"na-gonda-news-c-13-1-67856-2023-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: नौ लोगों के खिलाफ डकैती व आगजनी का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: नौ लोगों के खिलाफ डकैती व आगजनी का केस
विज्ञापन
परसपुर (गोंडा)। अदालत के आदेश पर एक महिला ने थाना परसपुर में शनिवार को दो महिलाओं सहित नौ लोगों के खिलाफ डकैती, आगजनी, छेड़खानी, मारपीट व धमकी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
क्षेत्र की एक महिला ने कोर्ट के आदेश पर दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाते हुए बताया कि डकैती करने के इरादे से 31 जुलाई 22 की रात 3.20 बजे आरोपी घर में घुस आए और उसपर तमंचा तान दिया। अन्य लोग घर में रखे बक्से का ताला तोड़ सोने की चेन, अंगुठी, मंगलसूत्र व चांदी की पायल लूट लिए।
उसकी बेटियों ने विरोध किया तो आरोपी छेड़खानी करने लगे। आरोपियों ने घर के सदस्यों के साथ भी अभद्रता कर मारापीटा और जान से मारने की धमकी दी। उसके मड़हे को भी जला दिया। भूसा व 20 क्विंटल गेहूं जल गया।
विज्ञापन
घटना की सूचना थाने पर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सरोज ने बताया कि अदालत के आदेश पर नीलम सिंह की तहरीर पर पृथ्वी राज, जगदंबा प्रसाद, राकेश, हरिभजन सिंह व पत्नी सीता सिंह, अरुण कुमार तिवारी, सुशील सिंह व पत्नी इस्मिता सिंह, अशोक कुमार सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।