{"_id":"63cae2d9e0711c50550d32bc","slug":"na-gonda-news-c-13-1-60583-2023-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: प्रॉपर्टी विवाद में हुई थी वसीम की हत्या, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: प्रॉपर्टी विवाद में हुई थी वसीम की हत्या, दो गिरफ्तार
Sat, 21 Jan 2023 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 21 Jan 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। प्रॉपर्टी विवाद में वसीम के साथियों ने घर से बुलाकर जमुनियाबाग में एक कार में गला दबाकर हत्या की थी। हत्या के बाद शव को कार से ले जाकर परसापुर के पास फेंका था। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया है। पूछताछ में पकड़े गए अभियुक्तों ने वसीम पर प्रॉपर्टी की खरीद फरोख्त में 18 लाख रुपये दबा लेने की बात बताई है।
कोतवाली देहात क्षेत्र के पूरे तिवारी गांव के रहने वाले जनसेवा केंद्र संचालक मो. वसीम उर्फ बबलू के मोबाइल फोन पर 16 जनवरी की रात नौ बजे एक कॉल आई थी। इसके बाद वह बाइक लेकर अपने घर से जमुनिया बाग जाने के लिए निकला था। वहां उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने उसका शव 800 मीटर दूर परसापुर के पास फेंक दिया था। मामले में हत्या का केस दर्ज कर पुलिस ने तफ्तीश शुरू की।
अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि तफ्तीश के दौरान सीडीआर से मिले नंबरों के आधार पर इमरान हुसैन निवासी डंड़वा कानूनगो कोतवाली देहात व फरहान उर्फ सोनू निवासी फिरोजपुर कोतवाली देहात को उठाकर पूछताछ की गई तो दोनों टूट गए और हत्या करना स्वीकार किया।
विज्ञापन
एएसपी के मुताबिक वसीम प्रापर्टी का काम करता था। इमरान ने प्रापर्टी के काम में वसीम के साथ 14 लाख रूपये, फरहान ने साढ़े तीन लाख रुपये व अन्य साथियों ने भी रुपये लगा रखे थे। प्लाट की कीमत भी बढ़ गई थी। इमरान पैसा वापस चाह रहा था। मगर नहीं मिला तो इमरान ने फोन कॉल करके वसीम को जमुनियाबाग बुलाया। वह वहां इमरान अपनी कार से पहुंचा और अपनी कार को चालक से घर भेज दिया।
इसके बाद एक अन्य साथी की कार मेंं बैठकर बातचीत करने समय पैसों के लेकर विवाद होने पर वसीम की कार के अंदर ही गला दबाकर हत्या कर दी और शव को जमुनियाबाग से 800 मीटर दूूरी पर परसापुर के पास ले जाकर फेंक दिया। एएसपी ने बताया कि अभियुक्त इमरान व फरहान के संग कार में उनके दो साथी और थे। जिन्हे पुलिस तलाश रही है। जल्द ही उनकी भी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
हत्या के पीछे रसूखदार की भूमिका तलाश रही पुलिसमो. वसीम की हत्या के पीछे रसूखदार की भूमिका की पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस के शक की सुई हत्या आरोपियों के साथ ही एक रसूखदार पर घूम गई है। पुलिस का कहना है कि प्रापर्टी विवाद को लेकर हत्या तो हुई है। मगर इसकी पड़ताल की जा रही है कि हत्या किसी के इशारे पर तो नहीं कराई गई है। हालांकि पुलिस रसूखरार की हरएक गतिविधियों पर नजर रखने के साथ पड़ताल में जुटी है।