फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   My husband is adamant on giving me divorce Married woman suicide after expressing her pain in video gonda

UP: 'जान दे दूंगी... पर तलाक नहीं, मेरा पति इस बात पर अड़ा है'; चार मिनट का वीडियो बनाकर महिला ने की खुदकुशी

Mon, 20 Oct 2025 09:49 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 20 Oct 2025 09:49 PM IST
सार

'मेरा पति तलाक देने की बात पर अड़ा है...', यूपी के गोंडा में एक विवाहिता ने वीडियो में दर्द बयां कर खुदकुशी कर ली। वीडियो में महिला ने कहा कि वह तलाक नहीं दे सकती, लेकिन अपनी जान दे सकती है। 

विज्ञापन
My husband is adamant on giving me divorce Married woman suicide after expressing her pain in video gonda
महिला ने वीडियो में दर्द बयां कर खुदकुशी कर ली - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां दीपावली के दिन एक विवाहिता ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। मरने से पहले उसने रोते हुए वीडियो बनाकर दर्द बयां किया। जिसमें वह पति की प्रताड़ना और बार-बार तलाक लेने का दबाव बनाने की बात कह रहा है।
विज्ञापन


नगर कोतवाली के इंदिरानगर में 30 वर्षीय नाजिया इस्माइल शेख ने अपने मायके में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला ने यह कदम पति की प्रताड़ना से परेशान होकर उठाया। घटना से पहले नाजिया ने लगभग 4 मिनट का एक वीडियो भी जारी किया, जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार अपने पति इस्माइल को ठहराया है।
विज्ञापन


वीडियो में नाजिया ने कहा कि वह तलाक नहीं दे सकती, लेकिन अपनी जान दे सकती है। उसके पति इस्माइल, जो मुंबई में रहते हैं, लगातार उस पर तलाक का दबाव बना रहे थे। नाजिया की शादी वर्ष 2022 में सिद्धार्थनगर निवासी इस्माइल से हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस्माइल अपने परिवार के साथ मुंबई में व्यापार करता है। शादी के बाद से ही पति इस्माइल अपनी पत्नी और उसके परिजनों को दहेज के लिए परेशान करने लगा था। 9 अक्तूबर को नाजिया अपने मायके में एक शादी समारोह में शामिल होने मुंबई से गोंडा आई थी। यहां भी पति द्वारा उसे लगातार परेशान किया जा रहा था।

 

बार-बार तलाक के दबाव और प्रताड़ना से तंग आकर नाजिया ने आज सुबह करीब 11 बजे अपने कमरे में खुद को बंद कर फांसी लगा ली। मृतका के पिता उस्मान ने गोंडा के नगर कोतवाली में पति के खिलाफ प्रताड़ना की तहरीर दी है। वायरल वीडियो और पिता की तहरीर के आधार पर नगर कोतवाली पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed