फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Muslims march out performance

जुलूस निकाल मुस्लिमों ने किया प्रदर्शन

Mon, 21 Dec 2015 11:22 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 21 Dec 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के खिलाफ अभद्र टिप्पणी को लेकर भड़के मुस्लिम धर्म गुरुओं ने सोमवार को धानेपुर में जुलूस निकाला और बाजार की नई मस्जिद के पास सभा कर टिप्पणी करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग राष्ट्रपति से की। इस बाबत राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम सदर अवनीश कुमार व सीओ सदर डॉ. राजेश त्रिपाठी को संयुक्त रूप से सौंपा।
विज्ञापन


हिंदू महासभा के अध्यक्ष द्वारा पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर मुस्लिम संगठनों में उबाल है। इससे नाराज मुस्लिम धर्म गुरुओं ने धानेपुर बाजार में रविवार को विरोध प्रदर्शन करने को एलान किया था।
विज्ञापन


सोमवार को धानेपुर में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एकत्र होकर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान बाजार से लेकर नई मस्जिद तक जुलूस भी निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद नई मस्जिद के पास जनसभा हुई। सभा को संबोधित करते हुए बाजार बाग मस्जिद के मौलाना सैय्यद शहजाद ने कहा कि इस्लाम धर्म पूरी दुनिया में शांति का पैगाम देता है।

इस धर्म के पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर रसूल की शान में गुस्ताखी की गई है। मौलाना ने अभद्र टिप्पणी करने वाले हिंदू महासभा के अध्यक्ष के बयान की निंदा करते हुए उन्हें फांसी देने की मांग की।


मौलाना अब्दुल बारी, हाफिज इरशाद, हसीब अंसारी आदि ने भी सभा को संबोधित कर बयान की निंदा की। इस मौके पर कारी अलीमुल्ला, जावेद अंसारी, मौलाना मुजफ्फर, मौलाना मुसाहिद रजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed