{"_id":"68b48b2190b8c99d2e07bff3","slug":"muskans-aarti-thaal-gets-first-prize-gonda-news-c-100-1-slko1026-143116-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: मुस्कान के आरती थाल को मिला प्रथम पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: मुस्कान के आरती थाल को मिला प्रथम पुरस्कार
Sun, 31 Aug 2025 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 31 Aug 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
करनैलगंज में आरती थाल प्र्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित करते अतिथि। - संवाद
करनैलगंज। क्षेत्र में गणपति महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। विभिन्न स्थानों पर गणपति की प्रतिमा की स्थापना की गई है। कई श्रद्धालुओं ने अपने घर में भी गणपति बप्पा की प्रतिमा स्थापित की है।
गुड़ाही बाजार स्थित रामलीला भवन में श्री गणेश महोत्सव समिति के तत्वावधान में महाआरती और थाल सजाने की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ढोल-नगाड़ों की गूंज और गणपति महाआरती से हुई। इसके बाद थाल प्रतियोगिता ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। प्रतियोगिता में एक से बढ़कर एक खूबसूरत आरती थाल सजाए गए। निर्णायक मंडल में करनैलगंज के प्रभारी तहसीलदार सुभद्र प्रसाद और उप निरीक्षक खुशबू श्रीवास्तव शामिल रहीं। उन्होंने बाबा केदारनाथ धाम की थीम पर सजाए गए मुस्कान सोनी के आरती थाल को सर्वश्रेष्ठ घोषित किया। मुस्कान को समिति की ओर से वाशिंग मशीन भेंट की गई। द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली सानवी को मिक्सी और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली गीता को इंडक्शन पुरस्कार में दिया गया। अन्य प्रतिभागियों को भी सांत्वना उपहार दिए गए।
कार्यक्रम में महाआरती के दौरान पूरा प्रांगण श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा। देर रात तक आयोजित भजन संध्या व जागरण ने वातावरण को और भी भक्तिमय बना दिया। कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किए। जिन पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूमते नजर आए। इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि रामजीलाल मोदनवाल, महंत सुनील पुरी, कन्हैयालाल वर्मा, मोहित सेठ सहित हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
गाजे-बाजे के साथ निकाली गई शोभायात्रा
डुमरियाडीह। वजीरगंज कस्बे में रविवार को गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में आगे हाथी चल रहा था। वाहनों व डीजे के काफिले के साथ उत्साहित श्रद्धालुओं की भीड़ धार्मिक गीतों पर झूम रही थी। गुलाल उड़ाकर अगले वर्ष फिर आने के जयकारों के साथ गणेश जी को विदा किया गया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस टीम मुस्तैद रही। गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन अयोध्या में सरयू नदी में किया गया। शोभायात्रा में संदीप सोनी, शंभु गुप्ता, रमेश साहू, किशन गुप्ता, नकुल दुबे, विष्णु, नीरज सोनी सहित बड़ी संख्या में महिला, पुरुष व बच्चे शामिल रहे।