फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Murderer caught after being shot in encounter

Gonda News: मुठभेड़ में गोली लगने के बाद दबोचा गया हत्याराेपी

Tue, 23 Jul 2024 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 23 Jul 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Murderer caught after being shot in encounter
गोंडा। सपा कार्यकर्ता ओमप्रकाश हत्याकांड में शामिल एक आरोपी से सोमवार देर रात पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। आरोपी के पास से तमंचा, कारतूस व बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन

परसपुर के राजा टोला के रहने वाले सपा कार्यकर्ता ओमप्रकाश सिंह की राजा टोला के ही रहने वाले सभासद उदयभान सिंह उर्फ लल्लन से चुनावी रंजिश चल रही थी। इसी रंजिश में बीते बृहस्पतिवार की दोपहर जब ओमप्रकाश अपने घर में सो रहे थे तभी आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर उन्हें मरणासन्न कर दिया था। मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में ओमप्रकाश की मौत हो गई थी। उनकी पत्नी नीलम ने उदयभान सिंह, उसके तीन पुत्र धर्मवीर सिंह उर्फ चंदन, बलवीर सिंह उर्फ नंदन, सूरज सिंह व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

हत्या के बाद से आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर राजनीतिक दलों का पुलिस पर दबाव बढ़ने लगा। सपा के साथ ही कांग्रेस व अन्य संगठनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर आरपार का ऐलान किया। इस बीच पुलिस ने रविवार को आरोपी धर्मवीर उर्फ चंदन सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि हत्याकांड में बलगर पुरवा निवासी रोहित सिंह का नाम भी सामने आया। देर रात सूचना मिली कि आरोपी रोहित क्षेत्र में मौजूद है। इसके बाद सीओ करनैलगंज चंद्रपाल शर्मा के नेतृत्व में परसपुर पुलिस और एसओजी ने देर रात 02.50 बजे परसपुर-भौरीगंज मार्ग पर चिंता पंडित पुरवा के पास घेराबंदी कर ली। उधर से गुजरे रोहित को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बाएं पैर में घुटने के नीचे गोली लगने से रोहित जख्मी हो गया। पुलिस टीम ने तुरंत उसे दबोच लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मौके पर बाइक, तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है। रोहित को पुलिस अभिरक्षा में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।



मुख्य आरोपी व उसके बेटे गिरफ्त से दूर

ओमप्रकाश हत्याकांड का मुख्य आरोपी भाजपा सभासद उदयभान उर्फ लल्लन सिंह और उसके पुत्र बलवीर सिंह उर्फ नंदन व सूरज सिंह हत्या के चार दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। कौन इन्हें बचा रहा है, पुलिस की जांच अब इस ओर भी बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed