फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   murder

विवाद के बाद सिरफिरे में की पत्नी की हत्या

Thu, 22 Jul 2021 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
murder
करनैलगंज(गोंडा)। मामूली विवाद के चलते सिरफिरे युवक ने पत्नी की हत्या कर दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के करनैलगंज नगर के मोहल्ला सुक्खा पुरवा में मंगलवार की देररात दंपती में झगड़ा शुरू हुआ। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि पति ने पत्नी की हत्या कर दी।
विज्ञापन

नगर करनैलगंज स्थित सुक्खा पुरवा निवासी आशिक अली का उसकी पत्नी से किसी बात पर विवाद हो गया। इसके बाद पति ने पत्नी सैदुलनिशा को मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मोहल्ला वासियों ने घायल महिला को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचाया। जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि अपराधी युवक नशेड़ी प्रवृत्ति का व्यक्ति है। मृतका के 6 बच्चे हैं। सीओ मुन्ना उपाध्याय ने बताया पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा के उपरांत पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई जाएगी। यदि तहरीर नहीं मिलती है तो पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed