फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   murder,crime,gonda,Road jam

Gonda News: युवक की हत्या कर शव गन्ने के खेत में फेंका, परिजनों का आरोप- प्रेमिका के बुलाने पर गया था

Sat, 06 Aug 2022 04:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Sat, 06 Aug 2022 04:54 PM IST
सार

गोंडा में प्रेमिका के बुलाने पर गए युवक की हत्या कर शव खेत में फेंक दिया गया। मामले में प्रेमिका व उसके माता-पिता और भाई व भाभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
murder,crime,gonda,Road jam
फोटो-3-गोंडा में छपिया के गड़रही नौडिहवा गांव में युवक की हत्या के बाद घटनास्थल पर जांच करती पुलिस? - फोटो : GONDA

विस्तार

प्रेमिका के बुलाने पर उसके घर गए युवक की हत्या कर शव गन्ने के खेत में फेंक दिया गया। सुबह प्रेमिका ने युवक के घर जाकर उसके फांसी लगाने की सूचना दी। परिजन और गांववाले पुलिस द्वारा शव बिना दिखाए पोस्टमार्टम के लिए भेजने से आक्रोशित होकर सड़क जाम कर प्रदर्शन करने लगे। सीओ ने ग्रामीणों को समझाबुझा कर शव दिखाया, तब मामला शांत हुआ। युवक के पिता की तहरीर पर प्रेमिका समेत उसके माता-पिता, भाई व भाभी पर हत्या का केस दर्ज किया है। देरशाम पुलिस ने तीन आरोपियों को धर दबोचा है।
विज्ञापन


थाना छपिया क्षेत्र के गड़रही नौडीहवा मजरे में गन्ने के खेत में एक युवक का शव पाया गया। युवक की पहचान ग्राम पंचायत नरैचा छोटका पुरवा निवासी भगवान प्रसाद के पुत्र सनोज (22) के रूप में हुई है। छपिया पुलिस परिजनों को शव दिखाए बिना सीधे पोस्टमार्टम के लिए भेज रही थी, इससे आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने मसकनवा चौराहा जाम कर प्रदर्शन किया। परिजनों ने प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह की कार्यप्रणाली पर आक्रोश व्यक्त किया। सीओ मनकापुर संजय तलवार ने चौराहे पर पहुंचकर परिजनों को समझाया और अमवा गांव के पास शव को रोककर परिजनों को दिखाया गया। इसके बाद लोग शांत हुए।
विज्ञापन


युवक के पिता भगवान प्रसाद ने थाने में तहरीर दी है कि क्षेत्र की एक लड़की ने उसके बेटे सनोज को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। बताया, लड़की के मां, पिता, भाई और भाभी ने बृहस्पतिवार की रात लड़की से फोन कराकर सनोज को घर बुलाया। आरोप है कि वहां पहुंचने पर उन लोगों ने बेटे की हत्या कर शव पास के गन्ने के खेत में फेंक दिया। लड़की ने सुबह घर आकर सूचना दी कि उसके बेटे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक के भाई अजय कुमार का आरोप है कि छपिया पुलिस शव बिना घरवालों को दिखाए पोस्टमार्टम के लिए ले जा रही थी। सीओ मनकापुर संजय तलवार ने बताया कि सनोज के पिता की तहरीर पर प्रेमिका समेत पांच लोगों पर केस दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रो-रोकर बेहाल परिजन
- मृतक सनोज कुमार अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बड़ा भाई अजय कुमार घर पर रहता था। मंझला भाई मनोज कुमार विदेश में है। मृतक की चार बहनें हैं। उसकी माता धूपा देवी, बड़ी बहन गुड़िया देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। उसके घर पर ग्रामीणों व रिश्तेदारों की भीड़ लगी है। ग्रामीणों का कहना है कि सनोज काफी अच्छे स्वाभाव का था।


पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार करती रही पुलिस
छपिया थाना क्षेत्र के नरैचा निवासी सनोज की हत्या मामले में पुलिस देर रात तक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार करती रही। हालांकि पुलिस ने नामजद पांच आरोपियों में से तीन को गिरफ्तार किया है। इसमें प्रेमिका, उसकी मां व भाभी बताई जा रही है। प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम हो गया है। रिपोर्ट अभी नहीं आई है। बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम कराने गए पुलिसकर्मी अभी मुख्यालय पर ही हैं। जब वह आएंगे तो रिपोर्ट मिलेगी। रिपोर्ट मिलने के बाद ही पता चल पाएगा हत्या कैसे हुई और क्या कारण रहा। कहा कि पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed