फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   murder,crime

तीन दिन से लापता व्यक्ति का शव जंगल में मिला

Thu, 05 May 2022 11:07 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 11:07 PM IST
विज्ञापन
murder,crime
मुजेहना (गोंडा)। दो मई से लापता मेहनौन गांव निवासी एक व्यक्ति का शव गुरुवार को सोनपुर के जंगल में पाया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

धानेपुर थाना क्षेत्र के मेहनौन गांव के रहने वाले मनीराम के मुताबिक, उनके पिता नंदू दो मई की सुबह घर से खेत देखने के लिए निकले थे। देर शाम तक नहीं लौटे तो खोजबीन की गई। नंदू का पता नहीं चला तो तीन मई को धानेपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई गई थी।
विज्ञापन

इधर, गुरुवार की सुबह थाना क्षेत्र के सोनपुर गांव के पास साखू के जंगल में एक शव मिलने की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पहचान की। शव सड़ चुका है। पैंट की जेब में मोबाइल था। सूचना पाकर थानाध्यक्ष, सीओ मनकापुर व फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया। थानाध्यक्ष शेषमणि पांडेय ने बताया कि परिजनों की सूचना पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी, और खोजबीन की जा रही थी। कहा कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाग में मिला अधेड़ का शव
इटियाथोक (गोंडा)। खेत गए अधेड़ का शव बाग में पड़ा मिला है। क्षेत्र के बेलवा बहुता गांव निवासी रामचरन (47) बुधवार की शाम अपने गन्ने की खेत पर गए थे। देर शाम तक वह नहीं लौटे। गुरुवार सुबह परिजनों ने खोजबीन शुरू की तो खेत से थोड़ी दूर एक बाग में शव पड़ा मिला। वरिष्ठ उपनिरीक्षक विश्वास चतुर्वेदी ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण की जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed