फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   murder,crime,gonda

पानी में उतराता मिला मजदूर का शव, हत्या की आशंका

Sun, 23 Oct 2022 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
murder,crime,gonda
गोंडा। गोंडा-बलरामपुर मार्ग से सटे वैनिया गांव के समीप गड्ढे में शनिवार की सुबह एक मजदूर का शव उतराता मिला। पुलिस ने शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम को भेजा है। परिजनों ने गांव के एक व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली देहात में तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना इटियाथोक क्षेत्र के मेई पाठक गांव का रहने वाला सोनू चौहान (30) मजदूरी करके अपने परिवार की परवरिश करता है। वह बीते शुक्रवार सुबह आठ बजे मजदूरी की तलाश में साइकिल लेकर अपने घर से निकला था। शहर के जय नरायन चौराहे पर पहुंचा। यहां से मजदूरी कर रात आठ बजे साइकिल से ही घर के लिए चला था। मगर घर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

शनिवार सुबह उसका शव कोतवाली देहात क्षेत्र के वैनिया गांव के पास एक गड्ढे में उतराता मिला। गांव वालों ने शव उतराता देखा तो पुलिस को सूचना दी। डॉग स्क्वायड की टीम ने भी मौके पर पड़ताल की है। परिवार के लोगों ने सोनू के हत्या की आशंका जताते हुए कोतवाली देहात में तहरीर दी है। कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed