फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   murder,crime,gonda,brutal murder

झोलाछाप की गला रेतकर हत्या

Thu, 08 Sep 2022 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
murder,crime,gonda,brutal murder
फोटो-4-गोंडा में नवाबगंज के जैतपुर माझा के चौहानपुरवा में युवक की हत्या के बाद रोते-बिलखते परिजन। - - फोटो : GONDA
गोंडा। नवाबगंज थाना क्षेत्र के जैतपुर गांव के मजरे चौहान पुरवा में बुधवार देर रात मड़हे में क्लीनिक चला रहे एक झोलाछाप की सोते समय धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्यारे शव को ले जाने लगे तो आहट पाकर मकान मालकिन जाग गई और शोर मचाने लगी। हत्यारे सड़क पर शव रखकर फरार हो गए। जमीन की रंजिश में झोलाछाप हत्या की आशंका जताई जा रही है। झोलाछाप के ससुर ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

बस्ती जिले के परशुरामपुर थाना क्षेत्र के दुरधा गांव का मूल निवासी राजेश चौहान (32) बहराइच जिले के ग्यारह सौ रेती गोड़हिया नंबर तीन गांव में मकान बनाकर रहता था। इसके बाद वह गोंडा के नवाबगंज थाना क्षेत्र के जैतपुर गांव के मजरे चौहान पुरवा में अपनी ससुराल में आकर रहने लगा। गांव में वह अपनी ससुराल से 100 मीटर की दूरी पर किराये के एक मड़हे में क्लीनिक चलाता था। क्लीनिक की रखवाली के लिए अक्सर वहीं सोता था। बुधवार रात खाना खाने के बाद अपनी पत्नी मालती देवी से बताकर क्लीनिक पर सोने चला गया था। देररात कुछ लोगों ने उसकी धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद हत्यारे शव को उठाकर ले जा रहे थे। तभी मकान मालकिन गुड़िया की आहट पाकर नींद खुल गई तो वह चोर समझकर शोर मचाने लगी।
विज्ञापन

शोर सुनते ही हत्यारे सड़क पर शव छोड़कर भाग निकले। हत्या की सूचना पर सीओ तरबगंज संसार सिंह राठी, प्रभारी निरीक्षक नवाबगंज मौके पर पहुंचे और गांव वालों से जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में राजेश चौहान के ससुर हरिश्चन्द चौहान ने थाना नवाबगंज में अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ संसार सिंह राठी ने बताया कि हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। हत्यारों का पता लगाने के लिए सभी बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है। सुरक्षा के मद्देनजर झोलाछाप डॉक्टर के घर पर पुलिस लगाई गई है।
मकान बनवाने को लेकर था जमीन का विवाद
जैतपुर गांव के मजरे चौहान पुरवा में अपनी ससुराल से सौ मीटर की दूरी पर राजेश चौहान एक नया मकान बनवा रहा था। मकान निर्माण को लेकर गांव के कुछ लोगों से उसका विवाद चल रहा था। राजेश की पत्नी मालती देवी के मुताबिक इसी मकान के निर्माण को लेकर गांव के कुछ लोगों से उसके पति का विवाद चल रहा था।

बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
राजेश की बेटी अंजली (8), अर्चना (6), राहुल (4) व आठ माह के आयुष के सिर से पिता का साया उठ गया। मासूम राहुल और आयुष को तो यह नहीं पता की उसके पिता नहीं रहे। राजेश की मौत से उसकी पत्नी मालती देवी का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed