फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Municipality president's mother had appealed to Governor

नगर पालिका अध्यक्ष की मां ने राज्यपाल से लगाई गुहार

Sat, 26 Sep 2015 10:47 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 26 Sep 2015 10:47 PM IST
विज्ञापन
नगर पालिकाध्यक्ष रूपेश कुमार उर्फ निर्मल श्रीवास्तव की मां पूनम देवी ने अपने दो पुत्रों की हुई गिरफ्तारी के संबंध में राज्यपाल को पत्र भेजकर उनकी गिरफ्तारी की जानकारी मांगी है। साथ ही यह भी अनुरोध किया है कि तीन दिन पहले पथराव व आगजनी की जो घटना गोंडा में हुई थी, उसकी निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


राज्यपाल को भेजे पत्र में नपाप गोंडा के अध्यक्ष निर्मल की मां पूनम का कहना है कि बीते दिनों शहर में हुई आगजनी और पथराव की घटना के बाद तीन दिनों तक शहर में अघोषित कर्फ्यू जैसे हालात रहे। 25 सितंबर को प्रशासन ने जैसे-तैसे अघोषित कर्फ्यू खत्म करवा दिया और लोगों पर जबरन दुकान खोलने का दबाव बनाने लगा।
विज्ञापन


व्यापारियों ने जब इसका विरोध किया तो सत्तासीन एक मंत्री के दबाव में पुलिस ने उनके ऊपर लाठीचार्ज शुरू कर दिया। जबकि इसी लाठीचार्ज के दौरान पुलिस उनके दो पुत्रों नपाप अध्यक्ष रूपेश कुमार उर्फ निर्मल व राजेश कुमार उर्फ विमल को गिरफ्तार कर उन्हें किसी अज्ञात स्थान पर लेकर चली गई। इसके बाद से उनके दोनों पुत्रों का कोई अता-पता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 नपाप अध्यक्ष की मां ने आशंका जताई है कि स्थानीय पुलिस-प्रशासन उनके पुत्रों के साथ किसी भी तरह की घटनाकारित कर सकती है। पूर्व में हुई उनके पति की हत्या के बाद उनके यही दो पुत्र उनका सहारा हैं। इसके लिए पूनम ने राज्यपाल से मदद की गुहार लगाते हुए पूरी घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed