फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Municipal head summoned on 30th in enemy property case

Gonda News: शत्रु संपत्ति मामले में 30 को पालिकाध्यक्ष तलब

Thu, 23 Jan 2025 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 23 Jan 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Municipal head summoned on 30th in enemy property case
गोंडा। शत्रु संपत्ति के मामले को लेकर एक बार फिर जांच शुरू हो गई है। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष उज्मा राशिद को 30 जनवरी को लखनऊ के बापू भवन स्थित नगर विकास विभाग में अभिलेखों के साथ बुलाया गया है।
विज्ञापन

शहर के रकाबगंज स्थित शत्रु संपत्ति की दो दुकानों को कूटरचना कर हड़पने के मामले में 16 मार्च 2024 को नगर पालिका परिषद अध्यक्ष उज्मा राशिद के खिलाफ नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस मामले में उज्मा राशिद को गिरफ्तार किया गया था। हालांकि बाद में उनकी जमानत हो गई थी। इस मामले में स्थानीय प्रशासन ने नगर विकास विभाग को रिपोर्ट भेजी थी। इस पर पालिकाध्यक्ष उज्मा राशिद को अभिलेखों के साथ बुलाया गया है। पालिकाध्यक्ष के पति डॉ. राशिद इकबाल ने बताया कि वह किरायेदार हैं। नियमानुसार किराया भी जमा कर रहे हैं।
विज्ञापन

एडीएम आलोक कुमार ने बताया कि नगर विकास विभाग के पत्र को पालिकाध्यक्ष उज्मा राशिद को रिसीव करा दिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed