फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Mulayam Singh Yadav remembered on his death anniversary

Gonda News: पुण्यतिथि पर याद किए गए मुलायम सिंह यादव

Sat, 11 Oct 2025 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 11 Oct 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Mulayam Singh Yadav remembered on his death anniversary
सपा कार्यालय पर मुलायम सिंह यादव की पुण्यति​थि पर संबो​धित करते जिलाध्यक्ष। स्रोत: सपा 
मसकनवा/इटियाथोक/गोंडा। पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को सपा कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने देश को समाजवादी विचारधारा से जोड़कर चलने का रास्ता दिखाया और पार्टी उनके सिद्धांतों को आगे बढ़ा रही है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे, पूर्व एमएलसी महफूज खां, राष्ट्रीय सचिव मसूद आलम खां, सूरज सिंह, राहुल शुक्ल, विजय सिंह टिंटू ने उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। संजय विद्यार्थी, हाजी मोहम्मद जकी, विनोद श्रीवास्तव, विजय पासवान, हाफिज मालिक, डॉ. अभिषेक सिंह, अजय गौतम, डॉ. अंजू वर्मा, अमर यादव, पवन सिंह व डॉ. राशिद इकबाल ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

मसकनवा में सपा ने कार्यक्रम आयोजित किया। राष्ट्रीय सचिव संजय विद्यार्थी ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने सामान्य परिवार में जन्म लेकर पिछड़ों, वंचितों और शोषितों के उत्थान के लिए समाजवादी पार्टी की स्थापना की और उन्हें सत्ता में भागीदारी दिलाने का काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यक्षता कर रहे सपा नेता राम सुरेमन शर्मा ने कहा कि इस बार सभी को एकजुट होकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है। कार्यक्रम का संचालन हर्ष चौधरी ने किया। इस अवसर पर संजय कनौजिया, गुरुबख्श राजभर, हेमंत पांडेय, सुभाष यादव, शाहिद खान, राम अवतार, शिवनारायण आदि मौजूद रहे।


इटियाथोक स्थित सपा कार्यालय में भी मुलायम सिंह यादव की तीसरी पुण्यतिथि मनाई गई। सपाइयों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर अनवर शकील, सुरेश कुमार शुक्ल, मंशाराम मिश्र, रितेश शुक्ल, अरुण सोनी, अजीम वारसी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed