{"_id":"57e02d414f1c1b223aa83566","slug":"mujehna-pandri-kind-katra-and-haldharmau-team-first","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजेहना, पंडरीकृपाल, कटरा व हलधरमऊ की टीम अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजेहना, पंडरीकृपाल, कटरा व हलधरमऊ की टीम अव्वल
अमर उजाला/गोंडा
Updated Mon, 19 Sep 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
कबड्डी खेलतीं लड़कियां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
्रप्रगति अभियान के तहत पीएसी ग्राउंड पर चल रही जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में सोमवार को कई सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। इन मैचों में जीत दर्ज करने के लिए खिलाड़ियों ने मैदान पर जमकर पसीना बहाया। सोमवार को खेले गए फाइनल मुकाबलों में मुजेहना, पंडरीकृपाल, कटरा व हलधरमऊ की टीम के खिलाड़ियों ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन करते हुए अपने मैच जीते।
प्रगति अभियान के तहत सोमवार को बालिका वर्ग में कबड्डी, वॉलीबाल व खो-खो के फाइनल मैच खेले गए। कबड्डी का फाइनल मैच मुजेहना व तरबगंज की लड़कियों के बीच खेला गया, जिसमें मुजेहना ने तरबगंज को हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
तरबगंज की टीम दूसरे व मनकापुर की टीम तीसरे स्थान पर रही। बालिका वर्ग का वॉलीबाल का मुकाबला हलधरमऊ व झंझरी की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें हलधरमऊ की टीम ने बाजी मारी। झंझरी की टीम को दूसरे व मुजेहना की टीम को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
वहीं, बालक वर्ग के खो-खो के मैच में पंडरीकृपाल की टीम ने बेलसर की टीम को हराकर अपना मैच जीता। इस मैच में मुजेहना की टीम तीसरे स्थान पर रही। बालक वर्ग के कबड्डी का फाइनल मैच कटरा व मनकापुर की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें कटरा की टीम मनकापुर की टीम को पराजित कर चैंपियन बनी।
मंगलवार को बालक वर्ग के वॉलीबाल के फाइनल मैच झंझरी व हलधरमऊ की टीमों के बीच खेला जाएगा। वहीं, खो-खो बालिका के फाइनल मैच में झंझरी व नवाबगंज की टीमें आपस में भिडेंगी।
प्रगति अभियान की खेल प्रतियोगिता के एकल स्पर्धा में जीत हासिल करने वाले 48 व टीम स्पर्धा में विजेता बने 216 खिलाड़ियों को मंगलवार को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी जयंत कुमार दीक्षित ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर प्रदेश के कृषि मंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह व डीएम आशुतोष निरंजन खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे।