फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   MP met family members of youth immersed in well

कुएं में डूबने से मृतक युवकों के परिजनों से मिले सांसद

Wed, 09 Sep 2020 09:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
MP met family members of youth immersed in well
गोंडा के महराजगंज में मृतक युवकों के परिवार का दुख बांटने पहुंचे सांसद कैसरगंज बृजभूषण शरण सिंह? - फोटो : GONDA
गोंडा। शहरी क्षेत्र में कुंए में गिरे गाय के बछड़े को बचाने में पांच व्यक्तियों की मौत की घटना पर कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने दुख जताया और पीड़ित परिजनों से भेंट कर सांत्वना दी। घटना स्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा सांसद को बताया गया कि तीन व्यक्तियों की लाश कुंए से निकाली गयी थी जो मर चुके थे। लेकिन दो व्यक्तियों की लाश जब कुंए से निकाली गयी तो वह अचेत अवस्था में थे लेकिन अस्पताल पहुंचते पहुंचते उनकी भी मौत हो गयी।
विज्ञापन

सांसद ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि सभी मरने वाले लोग नौजवान थे, अपने परिवारों के आजीविका के मुख्य किरदार थे उनके न रहने से परिवार पर गम्भीर आर्थिक संकट आया है। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक मृत व्यक्ति के परिवार को दो-दो लाख रूपया आर्थिक सहयोग दिया है, लेकिन मैं इस आर्थिक सहयोग को पांच-पांच लाख रूपया करने हेतु एक दो दिन में मुख्यमंत्री से मिलकर अनुरोध करूंगा। सांसद ने कहा कि गोंडा शहर में अगर छुट्टा जानवरों को पकड़कर सरकार द्वारा बनाई गयी गौशाला में भेज दिया गया होता तो शायद गाय के बछड़े को बचाने में पांच-पांच जवान व्यक्तियों की मौत न होती।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि जिला प्रशासन को अब भी इस पर प्रभावी कार्यवाही किए जाने की आवश्यकता है। निष्प्रयोज्यपूर्ण कुंओं को ढकने की योजनाबद्ध कार्यवाही करनी चाहिए और दुर्घटना का सबक बन रहे आवारा पशुओं को अविलम्ब गौशाला पहुंचाने की पहल भी करनी चाहिए। सांसद कैसरगंज ने महाराजगंज मोहल्ले के एक ही परिवार में मृत चार व्यक्तियों को 51 हजार की आर्थिक सहायता तथा ग्राम भदुवातरहर के मृत एक और व्यक्ति के परिवार को 15 हजार रूपए की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई है और मृत व्यक्तियों के बच्चों को अपने विद्यालय में नि:शुल्क शिक्षा देने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed