फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Movement of people of Utraula-Dumariaganj, Katra and Bahraich will be easy

115 करोड़ से बनेंगे तीन रेलवे ओवर ब्रिज

Sat, 08 Jan 2022 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Movement of people of Utraula-Dumariaganj, Katra and Bahraich will be easy
गोंडा। गोंडा व बहराइच जिले के रेलवे क्रासिंगों पर लगने वाले घंटों जाम से लोगों को छुटकारा मिलेगा। गोंडा-बाराबंकी, गोंडा-गोरखपुर तथा गोंडा-बहराइच रेल सेक्शन के पड़ने वाली तीन रेलवे क्रॉसिंग पर 115 करोड़ की लागत से टू-लेन व फोर लेन उपरिगामी सेतु का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए 11.67 करोड़ का बजट जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

एक साल पहले गोंडा में तीन रेलवे समपार फाटकों पर उपरिगामी सेतु निर्माण के लिए स्वीकृति मिली थी। लेकिन इसमें केवल गोंडा-बाराबंकी रेल सेक्शन पर जानकी नगर मिश्रौलिया क्रॉसिंग पर करीब 900 मीटर फोर लेन का ओवर ब्रिज बन रहा है। लेकिन सोनी गुमटी एवं कचेहरी गुमटी के लिए न शासनादेश और न बजट मिल पाया था।
विज्ञापन

नये वर्ष में गोंडा व बहराइच जिले के लिए खुशखबरी है। गोंडा उतरौला डुमरियागंज मार्ग पर रेलवे क्रासिंग संख्या 257 सोनी गुमटी पर 650 मीटर लंबा फोर लेन ओवर ब्रिज के लिए 61.71 करोड़ का बजट तय किया गया है और 3.89 करोड़ का बजट भी जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह गोंडा बाराबंकी रेल सेक्शन पर कचेहरी रेलवे क्रासिंग संख्या 263 पर टू लेन ओवर ब्रिज निर्माण होगा। करीब 684 मीटर लंबे ओवर ब्रिज के निर्माण पर 27. 84 करोड़ रुपये खर्च होंगे। पुल निर्माण के लिए 3.89 करोड़ का बजट भी जारी किया गया है।
गोंडा-बहराइच मार्ग पर रेलवे क्रासिंग संख्या 40 ए पर भी 704 मीटर टू लेन का ओवर ब्रिज बनेगा। गोंडा से बहराइच मार्ग पर डिगिहा तिराहे से होकर जाने के लिए रेलवे क्रॉसिंग पर जाम लगता था। इस ओवर ब्रिज के लिए 26.25 करोड़ का बजट स्वीकृत हुआ है। इसमें 3.89 करोड़ जारी भी कर दिया गया है। उक्त तीनों उपरिगामी सेतुओं का निर्माण नाबार्ड के वित्तीय सहयोग से होगा।

तीनों उपरिगामी सेतुओं के निर्माण के लिए तय बजट में रेलवे का भी अंश है। गोंडा-उतरौला मार्ग पर चार लेन ओवर ब्रिज के लिए रेलवे ने अपने हिस्से का 8.60 करोड़ जारी कर दिया है। इसी तरह कचेहरी रेलवे क्रासिंग के लिए 4.56 करोड़ और बहराइच के उपरिगामी सेतु के लिए 4.56 करोड़ का बजट दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed