फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Motivate couples to adopt family planning

Gonda News: परिवार नियोजन के लिए दंपतियों को करें प्रेरित

Fri, 30 Jan 2026 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 30 Jan 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Motivate couples to adopt family planning
गोंडा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत परिवार नियोजन कार्यक्रम को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शुक्रवार को उम्मीद परियोजना के तहत सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मंडल के अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के कार्यालय सभागार में आयोजित समारोह में अप्रैल से 30 सितंबर 2025 के दौरान परिवार नियोजन कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जनपद एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों, सेवा प्रदाताओं, प्रेरकों एवं सहयोगियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सीएमओ डॉ. संतलाल पटेल ने कहा कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में परिवार नियोजन की भूमिका महत्वपूर्ण है। परिवार नियोजन अपनाने से मातृ एवं शिशु मृत्युदर में कमी आती है। कुपोषण जैसी समस्याओं पर भी प्रभावी नियंत्रण संभव है। उन्होंने कहा कि पहले बच्चे के तुरंत बाद गर्भधारण मां और शिशु दोनों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। इसलिए दंपतियों को परिवार नियोजन के उपयुक्त साधन अपनाने के लिए प्रेरित किया जाना आवश्यक है। एसीएमओ डॉ. सीके वर्मा ने बताया कि अस्थायी गर्भनिरोधक साधनों माला-एन, छाया, इमरजेंसी पिल्स की उपलब्धता आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों तक सुनिश्चित की जा रही है। एसीएमओ डॉ. आदित्य वर्मा ने उम्मीद परियोजना की सराहना की। परिवार नियोजन कार्यक्रम में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 62 स्वास्थ्यकर्मियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed