फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Mother's child sold in Barhni after declaring it dead, two doctors arrested

Gonda News: प्रसूता के बच्चे को मृत बताकर बढ़नी में बेचा, दो डॉक्टर गिरफ्तार

Wed, 29 Nov 2023 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 29 Nov 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Mother's child sold in Barhni after declaring it dead, two doctors arrested
पचपेड़वा (बलरामपुर)। मिशन हॉस्पिटल में डिलीवरी के बाद डॉक्टरों ने महिला के बच्चे को मृत बता कर सिद्वार्थनगर के बढ़नी में एक सभासद के पास भेज दिया।
विज्ञापन

महिला ने बच्चे के जिंदा होने का दावा कर डाक्टरों पर बेचने का आरोप लगाया तो पुलिस के होश उड़ गए। पुलिस ने आरोपी दो डॉक्टरों को गिरफ्तार कर बच्चे को जिंदा बरामद कर लिया है। हालांकि बच्चा रखने वाला सभासद पकड़ा नहीं गया। पुलिस का दावा है कि वह नेपाल भाग गया।
पचपेड़वा के जूड़ी कुइया स्थित मिशन अस्पताल एवं जच्चा बच्चा सर्जिकल केंद्र में गौरा चौराहा थाने के झाउवआ गांव की पुष्पा देवी को डिलीवरी के लिए एक माह पूर्व भर्ती कराया गया था। प्रसव पीड़ा होने पर डा. अकरम जमाल ने 29 अक्तूबर को आपरेशन किया।
विज्ञापन

महिला ने बच्चे को जन्म दिया, लेकिन चिकित्सकों ने उसके घरवालाें को बच्चे की मौत हो जाने की जानकारी दी। इसकी जानकारी पर प्रसूता सदमें में चली गई। फिर भी उसका मन नहीं माना और उसने घरवालों से कई बार कहा कि उसका बच्चा मरा नहीं है। 26 नवंबर को उसने थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसमें उसने बच्चे को जीवित होने का दावा करते हुए उसे बेच देने का आरोप लगाया। थानाध्यक्ष अवधेश राज सिंह ने बताया कि तहरीर पर जांच कराई तो उन्हें भी शक हुआ। एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की। आपरेशन के दौरान मृत बच्चे के बारे में सही जवाब न मिलने पर हॉस्पिटल के संचालक डा. अकरम जमाल को गिरफ्तार किया।
उससे पूछताछ के बाद आपरेशन करने वाले बढ़नी के रूबी हेल्थ केयर के डॉक्टर हफीजुर्रहमान को भी दबोचा गया। पूछताछ के बाद बच्चे के जीवित होने की जानकारी मिली। पता चला कि बच्चे को बढ़नी नगर पंचायत के वार्ड नंबर दो के सभासद निसार को दिया गया है।

पुलिस ने निसार के घर से बच्चा बरामद कर लिया। आरोप है कि डाक्टर ने निसार को बच्चा बेचा है, लेकिन पुलिस का कहना है कि बच्चा बेचने की पुष्टि निसार के पकड़े जाने पर हो पाएगी। पूछताछ में डॉक्टर ने कहा कि बच्चा बेचा नहीं है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सभासद नेपाल भाग गया है। उसे जल्द ही पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed