फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Most of the employees found missing in the emergency ward

Gonda News: इमरजेंसी वार्ड में नदारद मिले अधिकांश कर्मचारी

Thu, 05 Dec 2024 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 05 Dec 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Most of the employees found missing in the emergency ward
मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में सुबह निरीक्षण करते मंडलायुक्त श​शिभूषण लाल सुशील, डीआईजी अमित पाठक
गाेंडा। मंडलायुक्त शशिभूषण लाल सुशील और डीआईजी अमित पाठक बृहस्पतिवार सुबह पांच बजे एकाएक महाराजा देवीबख्श सिंह राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के इमरजेंसी वार्ड में स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेने पहुंचे तो अव्यवस्थाओं की पोल खुल गई। अधिकांश स्वास्थ्यकर्मी ड्यूटी से नदारद थे। इस पर अधिकारियों ने नाराजगी जताई। मंडलायुक्त ने व्यवस्था सुधारने की हिदायत दी है। इसके साथ ही शहर के चौराहों का निरीक्षण कर सुरक्षा व स्वच्छता का जायजा लिया। जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने शहर की सफाई व्यवस्था को देखा और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार देर शाम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए योजनाओं की समीक्षा की थी। उन्होंने राजस्व मामलों के निस्तारण के लिए अभियान चलाने का निर्देश दिया था। साथ ही जिला स्तरीय अस्पतालों में 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए थे। शहर में साफ- सफाई के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम सुनिश्चित करने पर जोर दिया था। मुख्यमंत्री के फरमान के बाद बृहस्पतिवार भोर से ही अधिकारियों ने पड़ताल का अभियान शुरू किया।
विज्ञापन

मंडलायुक्त व डीआईजी मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचे तो आपातकालीन चिकित्सक डॉ. अतुल मिश्र तो मौजूद मिले, लेकिन अधिकांश स्वास्थ्यकर्मी गैरहाजिर थे। मंडलायुक्त ने नाराजगी जताते हुए कहा, सभी कर्मचारी ड्यूटी के समय हर हाल में अस्पताल में उपस्थित रहें। भविष्य में दोबारा ऐसी लापरवाही मिली तो कार्रवाई होगी। मंडलायुक्त को परिसर में कई स्थानों पर गंदगी मिली। शौचालय भी साफ नहीं मिला। इस पर भी उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। निरीक्षण के दौरान मरीजों ने अधिकारियों को बताया कि उनके बेड पर कई दिन से चादर नहीं बदली गई है। मंडलायुक्त ने अधिकारियों को मामले में जांच करके कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संवेदनशील इलाकों में बढ़ाएं निगरानी : डीआईजी
नवागत डीआईजी अमित पाठक ने पुलिस को शहर में सतर्कता बरतने और संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ाने की हिदायत दी। यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए चौराहों पर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। मंडलायुक्त ने बताया कि निरीक्षण में मिली खामियों पर कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन को निर्देश दिया गया है।


शहर में कई क्षेत्रों में सफाई न होने पर जताई नाराजगी



अधिकारियों ने शहर में पुरानी सब्जी मंडी, चौक बाजार, भरत मिलाप चौराहा, महाराजगंज, पूरे शिवा बख्तावर, मुन्नन खां चौराहा, राधाकुंड, मालवीय नगर, गुड्डूमल चौराहा, रानी बाजार, अंबेडकर चौराहा, फोरबिसगंज चौराहा, पकड़िया चौराहा, राजकीय हाउसिंग कॉलोनी, जेल रोड आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान कई स्थानों पर तो उचित साफ-सफाई मिली, लेकिन कई जगह कूड़े का ढेर मिला। मंडलायुक्त ने संबंधित क्षेत्र के सफाई कर्मचारी व सफाई नायक को निर्देश दिए कि शहर के सभी वार्डों में सफाई का कार्य, कूड़ा कलेक्शन समय से करें। लोगों को कूड़ा न जलाने के लिए जागरूक करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed