{"_id":"677c188b55210eda0d036033","slug":"morning-remained-wrapped-in-fog-relief-from-sunshine-during-day-gonda-news-c-100-1-slko1026-130367-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: कोहरे में लिपटी रही सुबह, दिन में धूप से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: कोहरे में लिपटी रही सुबह, दिन में धूप से मिली राहत
Mon, 06 Jan 2025 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 06 Jan 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। कोहरे की चादर सोमवार सुबह भी नौ बजे तक लिपटी रही। इसके बाद धूप निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली। लोगों ने पूरे दिन धूप का आनंद लिया। बच्चे खेलकूद में मस्त रहे। सोमवार को अधिकतम तापमान 22 व न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
कई दिन से पड़ रही कड़ाके की ठंड से लोगों को सोमवार को राहत मिली। सुबह घना कोहरा छाया रहा। नौ बजे के बाद निकली धूप पूरे दिन असरदार रही। विद्यालयों में छुट्टी होने के चलते पार्कों और मैदानों में पूरे दिन बच्चे खेलकूद में जुटे रहे। घरों में भी कोई गेहूं धोने में जुट गया तो कोई कपड़े धोने व अन्य कार्यों में लगा रहा। बाजारों में भी सोमवार को चहल-पहल दिखी। हालांकि, शाम होते ही एक बार फिर लोगों को गलन का अहसास हुआ। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को भी सुबह कोहरा छाया रहेगा। इसके बाद धूप निकलने की उम्मीद है।