{"_id":"6afb3e3a3cb3da14dc093287","slug":"moradabad-and-agra-dominate-football-gonda-news-c-100-1-slko1028-169969-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: फुटबॉल में मुरादाबाद व आगरा का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: फुटबॉल में मुरादाबाद व आगरा का दबदबा
Mon, 16 Nov 2026 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 16 Nov 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
गोंडा के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में फुटबॉल खेलते खिलाड़ी।
गोंडा। पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सोमवार को पं. जवाहरलाल नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। पहले दिन खेले गए मुकाबलों में मुरादाबाद और आगरा की टीमों ने शानदार जीत दर्ज की।
पहले दिन सहारनपुर और मुरादाबाद के बीच हुए मुकाबले में मुरादाबाद ने 6-1 से जीत हासिल की। आगरा ने अलीगढ़ को 6-0 से करारी शिकस्त दी। वहीं देवीपाटन और मेरठ के बीच मुकाबला 1-1 गोल से बराबरी पर छूटा। आजमगढ़ और कानपुर की टीमें भी 2-2 गोल की बराबरी पर रहीं। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी दयानंद प्रसाद, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना और क्रीड़ा अधिकारी रंजीत राज ने किया।
प्रतियोगिता के मैच कमिश्नर एवं ऑब्जर्वर अयूब शाह रहे। रेफरी पैनल में विनोद यादव, संजय साहनी, मनोज तिवारी, असगर अली, हाजी मुनव्वर, महेश चंद्र, सौरभ कुमार, रजाउल्लाह, अशोक सिंह, नवनीत गौतम, शशि मोहन मिश्रा और अजय यादव शामिल रहे। इस मौके पर मैन मिश्रा, डॉ. राकेश कुमार श्रीवास्तव, लईक आलम, फिरोज खान, विक्की तिवारी, तौकीर अहमद, विनोद कुमार जायसवाल और प्रत्यूष राज मौजूद रहे।