{"_id":"68812bb49d7712fd380e6009","slug":"molestation-victim-commits-suicide-after-police-interrogation-gonda-news-c-100-1-gon1003-141265-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: पुलिस की पूछताछ के बाद छेड़खानी की पीड़िता ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: पुलिस की पूछताछ के बाद छेड़खानी की पीड़िता ने दी जान
Thu, 24 Jul 2025 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 24 Jul 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
तरबगंज (गोंडा)। छेड़छाड़ मामले में 15 वर्षीय पीड़िता ने बुधवार तड़के आत्महत्या कर ली। आरोपी युवक ने मंगलवार को ही आत्महत्या कर ली थी। उसी के बाद पुलिस पीड़िता के घर पूछताछ के लिए पहुंची थी। बुधवार को किशोरी को थाने बुलाने की बात कही थी। इस बीच उसका शव फंदे से लटका मिला। परिजनों ने पुलिस पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। मामला बढ़ता देख पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम से भी मदद ली जा रही है।
मां के मुताबिक, आरोपी किशोर की मौत के बाद उसके परिजन बेटी को धमका रहे थे। गाली-गलौज कर रहे थे। शिकायत के बाद भी पुलिस तमाशबीन बनी रही। मां के अनुसार, बेटी से छेड़छाड़ की गई थी। मंगलवार शाम को पति की दवा लेने के लिए बाजार गई थीं। वहां से वापस लौटने के बाद बेटी ने बताया कि पुलिस ने किशोर की मौत का जिम्मेदार उसे बताते हुए बुधवार सुबह थाने ले जाने की धमकी दी है। इससे बेटी बुरी तरह से आहत थी। रात में उनके पास ही सोई हुई थी। सुबह वह शौच के लिए चली गईं तो बेटी ने आत्महत्या कर ली।
गंभीर बीमारी से जूझ रहे किशोरी के पिता, टूटा दुखों का पहाड़
किशोरी के पिता गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। सोमवार को किशोरी की मां उन्हें लखनऊ से इलाज कराके लौटी थी। वह अपने तीन बहनों व एक भाई में बड़ी थी। साथ ही पांचवीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद छोड़ चुकी थी। मां के काम में हाथ बंटाती थी। बेटी की मौत के बाद मां बेसुध हो गईं। किसी तरह से रिश्तेदारों ने उन्हें संभाला।
विज्ञापन
कोतवाल केके त्रिपाठी ने बताया कि घटना के बाद पुलिस पूछताछ के लिए गई थी। किसी तरह से प्रताड़ित नहीं किया गया है। किशोरी के शव को कब्जे में लेकर छानबीन की जा रही है।