{"_id":"66e9d08cac200414140a7474","slug":"modis-birthday-celebrated-by-cleanliness-campaign-and-blood-donation-gonda-news-c-100-1-slko1029-123862-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: स्वच्छता अभियान और रक्तदान कर मनाया मोदी का जन्मदिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: स्वच्छता अभियान और रक्तदान कर मनाया मोदी का जन्मदिन
Wed, 18 Sep 2024 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 18 Sep 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर मंगलवार को जिलेभर में विविध कार्यक्रम आयोजित हुए। जिले के प्रभारी एवं कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने बालपुर में स्वच्छता अभियान के तहत सफाई के साथ सेवा पखवाड़े का शुभारंभ किया। सिविल लाइंस स्थित जयमहल में भाजपा के रक्तदान शिविर की शुरुआत कराने के साथ ही श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज में प्रधानमंत्री आवास की लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, चाबी और घरौनी प्रदान की।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में देश की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग पहचान बनी। गरीबों की दशा तो बदली ही आत्मनिर्भरता भी बढ़ी है। हर वर्ग के विकास के साथ ही देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली। इससे पहले विधायक बावन सिंह व अजय सिंह और जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप ने प्रभारी मंत्री का स्वागत किया। बालपुर में सीडीओ अंकिता जैन ने स्वच्छता अभियान की रूपरेखा के बारे में बताया और प्रभारी मंत्री के साथ सफाई अभियान चलाया। इस दौरान आशीष त्रिपाठी, राघवेंद्र ओझा, बेचूलाल कश्यप, धर्मपाल सिंह, जसवंत लाल सोनकर आदि रहे मौजूद।
केंद्रीय राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह के कैंप कार्यालय जयमहल में युवा मोर्चा के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। भाजयुमो अध्यक्ष दीपक गुप्ता की देखरेख में शिविर लगा। कार्यक्रमों के बाद मंत्री ने सर्किट हाउस में भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें कैसरगंज सांसद करण भूषण सिंह, राकेश तिवारी, अनुपम प्रकाश मिश्र, राजेश रायचंदानी, विनय शर्मा, मंशाराम वर्मा, राजीव रस्तोगी, अजय सिंह पिंकू व राजेश तिवारी आदि मौजूद रहे।