{"_id":"5feb5ce98ebc3e3fbd5a8154","slug":"model-goshala-will-generate-power-through-cows-in-badlapur-gonda-news-lko557229091","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉडल गोशाला बदलेपुर में गोवंशों के माध्यम से होगा विद्युत उत्पादन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉडल गोशाला बदलेपुर में गोवंशों के माध्यम से होगा विद्युत उत्पादन
विज्ञापन
गोंडा के बेलसर में धान क्रय केद्र का निरीक्षण करते जिले के नोडल अधिकारी/कृषि उत्पादन आयुक्त आलोक
- फोटो : GONDA
गोंडा। जिले के नोडल अधिकारी/कृषि उत्पादन आयुक्त आलोक सिन्हा ने मंगलवार को जनपद में संचालित धान क्रय केंद्रों, कोविड-19 वैक्सीन को लेकर तैयार किए जा रहे कोल्डचेन तथा गोशाला का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने जिलाधिकारी को बताया कि आईआईटी कानपुर द्वारा विकसित तकनीक जिसमें गोवंशों के माध्यम से विद्युत उत्पादन किया जा सकता है, को लागू कराने के लिए व्यक्तिगत रुचि लेकर काम कराएं जिससे निराश्रित गोवंशों के माध्यम से बिजली पैदा की जा सके।
इसके पूर्व सोमवार को सर्किट हाउस में कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रगति की जानकारी ली। मंगलवार को सुबह नोडल अधिकारी ने धान खरीद की हकीकत देखने के लिए धान क्रय केंद्र गोड़वा, माधोपुर तथा विपणन विभाग द्वारा संचालित धान क्रय केंद्र बेलसर का औचक निरीक्षण किया। नोडल अधिकारी सबसे पहले गोड़वा क्रय केंद्र पर पहुंचे।
वहां पर कृषक जाहिद अली का धान तौला जा रहा था। उन्होंने किसान से बात की और पूछा कि तौल के लिए कोई सिफारिश या अन्य प्रकार की दिक्कत तो नहीं हुई। इस पर कृषक द्वारा बताया गया कि तौल कराने में उसे कहीं कोई कठिनाई नहीं हुई। नोडल अधिकारी ने तौल रजिस्टर चेेक किया तो पता चला कि संबंधित क्रय केंद्र को धान खरीद के लिए निर्धारित लक्ष्य 6000 क्विंटल के सापेक्ष 94 किसानों से अब तक 5555 क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है।
विज्ञापन
तौल कराए गए धान के बारे में जानकारी लेने पर बताया कि तौल कराया गया 750 बोरा धान मिल को भेजा जाना है। भुगतान के बारे में डिप्टी आरएमओ ने बताया कि 94 के सापेक्ष 51 किसानों के खाते में उनके धान का पैसा पीएफएमएस के माध्यम से भेजा जा चुका है।
इसके बाद नोडल अधिकारी ने विपणन विभाग द्वारा संचालित क्रय केंद्र बेलसर का निरीक्षण किया। वहां पर परसपुर चरहुआं निवासी किसान समरजीत सिंह का धान तौला जा रहा था। कृषि आयुक्त/नोडल अधिकारी ने किसान के बेटे अभिषेक प्रताप सिंह से वार्ता कर खरीद के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण में मौके पर निर्धारित लक्ष्य 15 हजार मीट्रिक टन धान के सापेक्ष 14680 क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी थी तथा 721 बोरा धान मिल को भेजने के लिए मौके पर पाया गया।
धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण करने के बाद नोडल अधिकारी सिन्हा ने जनपद में कोविड-19 वैक्सीन को लेकर तैयार किए जा रहे कोल्ड चेन की स्थिति का जायजा लेने के लिए तहसील तरबगंज सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। वहां पर नोडल अधिकारी को तैयारी संतोषजनक नहीं मिली जिस पर उन्होंने दो दिन के अंदर मानक अनुरूप सभी तैयारियां पूरी कराकर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।
सीएचसी का निरीक्षण करने के उपरांत नोडल अधिकारी द्वारा जनपद की मॉडल गोशाला बदलेपुर विकासखंड बेलसर का निरीक्षण किया गया। वहां पर गोशाला की सुंदरता व व्यवस्था को देखकर नोडल अधिकारी ने ग्राम प्रधान व अधिकारियों की प्रशंसा की।
उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिया कि आईआईटी कानपुर द्वारा विकसित तकनीक जिसमें गोवंशों के माध्यम से विद्युत उत्पादन किया जा सकता है, को लागू कराने के लिए व्यक्तिगत रुचि लेकर काम कराएं। जिससे निराश्रित गोवंशों के माध्यम से बिजली पैदा की जा सके।
निरीक्षण के दौरान ही उन्होंने पुलिस अधीक्षक गोंडा को निर्देश दिए कि जीएसटी चोरी करने वालों के खिलाफ गहन अभियान चलाकर कानूनी कार्यवाही करें। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल, एसपी शैलेश कुमार पांडेय, सीडीओ शशांक त्रिपाठी, एडीएम राकेश सिंह, सीएमओ डॉ. अजय सिंह गौतम, एसडीएम तरबगंज राजेश कुमार, आरएफसी दिनेश शर्मा, डीडी एग्रीकल्चर डॉ. मुकुल तिवारी, डिप्टी आरएमओ प्रज्ञा मिश्रा, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, बीडीओ बेलसर सदानंद चौधरी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।