फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Mock drill to deal with air strike today

Gonda News: हवाई हमले से निपटने का मॉकड्रिल आज

Thu, 22 Jan 2026 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 22 Jan 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Mock drill to deal with air strike today
गोंडा। उत्तर प्रदेश दिवस 2026 एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर शुक्रवार को हवाई हमले जैसी आपात स्थिति से निपटने के लिए मॉकड्रिल का आयोजन किया जाएगा। शाम छह बजे जैसे ही सायरन बजेगा, शहर के चयनित इलाकों में ब्लैकआउट कर दिया जाएगा। शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज सहित आसपास के क्षेत्र में 10 से 15 मिनट तक पूर्ण अंधेरा रहेगा। प्रशासन ने जिलेवासियों से इस दौरान बिजली के सभी स्रोत स्वेच्छा से बंद रखने की अपील की है।
विज्ञापन

जिला आपदा प्रबंधक राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि मॉकड्रिल के तहत हवाई हमले की चेतावनी के लिए करीब दो मिनट तक सायरन की आवाज सुनाई देगी। सायरन सुनते ही नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने का अभ्यास कराया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह केवल अभ्यास है, इसलिए किसी को घबराने की आवश्यकता नहीं है। मॉकड्रिल में नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक, आपदा मित्र, एनसीसी व एनएसएस कैडेट व एसडीआरएफ की टीमें सक्रिय भूमिका निभाएंगी। अभ्यास के दौरान स्वयंसेवकों द्वारा आग लगने की स्थिति में अग्निशमन यंत्र से बुझाने, फायर सर्विस के फायर टेंडर वाहनों के उपयोग और घायलों को प्राथमिक उपचार देने का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचाने का अभ्यास होगा और मॉकड्रिल के समापन की घोषणा की जाएगी। इस मॉकड्रिल में एनसीसी के 175 कैडेटों की अहम भूमिका रहेगी। गांधी विद्यालय रेलवे कॉलोनी और शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज से 50-50, एलबीएस कॉलेज से 40, जीआईसी से 25 और रघुकुल विद्यापीठ से 10 एनसीसी कैडेट राहत व बचाव कार्यों में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed