{"_id":"678e923a5b80d2389801d429","slug":"mnrega-workers-did-not-receive-wages-for-one-and-a-half-months-gonda-news-c-100-1-slko1028-131186-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: मनरेगा मजदूरों को डेढ़ माह से नहीं मिली मजदूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: मनरेगा मजदूरों को डेढ़ माह से नहीं मिली मजदूरी
विज्ञापन
मोतीगंज (गोंडा)। विकास खंड झंझरी अंतर्गत 92 ग्राम पंचायतों में से 63 ग्राम पंचायतों में मनरेगा योजना के कार्य चल रहे हैं। 1369 मजदूरों को डेढ़ माह से मजदूरी नहीं मिल सकी। जिससे वे परेशान हैं। वहीं 29 ग्राम पंचायतों में मनरेगा के कार्य ठप हैं।
नवंबर माह में मनरेगा के अंतर्गत कार्य करने वाले मजदूरों को मजदूरी न मिलने से वह परेशान हैं। किसी मजदूर ने चकमार्ग पर मिट्टी पटाई का कार्य किया तो किसी ने इंटरलॉकिंग कार्य किए। ऐसे में मनरेगा मजदूरों का भुगतान न होने से घर का खर्च चलाने में आर्थिक संकट पैदा हो गया। जबकि नियम है कि मनरेगा मजदूरों की मजदूरी हर हाल में 15 दिनों के अंदर उनके खाते में भेज दी जाए। मनरेगा मजदूरों को प्रतिदिन 237 रुपये के हिसाब से मजदूरी दी जाती है। चकसड़ गांव के मनरेगा मजदूर रामप्यारे, पवन, कन्यादेवी, ननका आदि ने बताया कि मजदूरी न मिलने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उधार लेकर किसी तरह घर का खर्च चला रहे हैं।
खंड विकास अधिकारी सत्य प्रकाश पांडेय का कहना है कि 29 नवंबर से मनरेगा श्रमिकों का भुगतान नहीं आया है। डिमांड भेजी जा चुकी है। बहुत जल्द ही मनरेगा मजदूरों को मजदूरी दिलाई जाएगी। 29 ग्राम पंचायतों में जल्द ही मनरेगा का कार्य चालू कराया जाएगा।
विज्ञापन
इन ग्राम पंचायतों में बंद है मनरेगा
बभनी कानूनगो, बहलोलपुर, गड़वलिया, घरवासजोत, गोविंदपारा, हारीपुर, इमरती बिसेन, इमिलिया, जमदरा, काजीदेवर, कलंदरपुर चौबे, कस्टुआ, मांदे, माधवपुर चकत्ता, माधवपुर राय, मल्थुआ शाहजोत, मथुरा चौबे, मोकलपुर, मुसौली, नरायनपुर ईधा, पैड़ी अजब सिंह, परेड सरकार, पथवलिया, पूरेशिवा बख्तावर, पूरेखेमकरन, पूरेउदई, सरैयामाफी, सुल्तानजोत, ठोरहंस, बड़गांव, बालपुर जाट, बनघुसरा।