फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   MLC

एमएलसी चुनाव: तीनों प्रत्याशी डटे, 4908 मतदाता करेंगे फैसला

Fri, 25 Mar 2022 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
MLC
फोटो-10-गोंडा के सपा कार्यालय में आयोजित बैठक में मौजूद जिलाध्यक्ष व अन्य। -संवाद - फोटो : GONDA
गोंडा। विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) चुनाव में नाम वापसी न होने से अब तीन प्रत्याशी मैदान में हैं। सपा जिलाध्यक्ष आनंद स्वरूप उर्फ पप्पू यादव के साथ ही सपा प्रत्याशी डॉ. भानु कुमार त्रिपाठी भी ताल ठोके हैं। इससे सपा के कार्यकर्त्ता भी असमंजस में हैं। वहीं, भाजपा प्रत्याशी अवधेश कुमार सिंह उर्फ मंजू सिंह ने मतदाताओं से संपर्क अभियान छेड़ दिया है। उनके पार्टी के नेता भी जुटे हैं। नाम वापसी का तय समय समाप्त होने के बाद सपा जिलाध्यक्ष आनंद स्वरूप उर्फ पप्पू यादव ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुनाव की रणनीति तैयार की। विधान परिषद सदस्य चुनाव में गोंडा व बलरामपुर के 4908 मतदाता मतदान करेंगे।
विज्ञापन

अब चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी हो रहीं हैं। 4908 मतदाता नए प्रतिनिधि का चुनाव करेंगे। इसके लिए गोंडा व बलरामपुर जिले में 26 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सांसद, विधायक, एमएलसी, सदस्य जिला पंचायत, अध्यक्ष जिला पंचायत, नगर निकाय अध्यक्ष, सभासद, प्रधान व बीडीसी चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। चुनाव के लिए 4908 मतदाताओं की सूची तैयार की गई है। इनमें 2995 मतदाता गोंडा व 1913 मतदाता बलरामपुर जिले के रहने वाले हैं। इनमें से 17 मतदान केंद्र गोंडा और नौ मतदान केंद्र बलरामपुर के हैं। ब्लॉक व जिला पंचायत कार्यालय में मतदान प्रक्रिया संपन्न होगी।
विज्ञापन

दूसरे जिलों का हाल देख, सपा जिलाध्यक्ष भी डटे रहे
विधान परिषद सदस्य चुनाव में सपा जिलाध्यक्ष आनंद स्वरूप उर्फ पप्पू यादव ने नामांकन एहतियातन किया था। शुक्रवार को नाम वापसी का समय तीन बजे तक था। सपा जिलाध्यक्ष के नामांकन वापस लेने का अनुमान सभी को था, क्योंकि पार्टी ने डॉ. भानु त्रिपाठी को ही प्रत्याशी तय किया था। सपा जिलाध्यक्ष ने नाम वापसी की प्रक्रिया के लिए आवेदन पत्र भी ले लिया था। इसके बाद भी नाम वापसी के लिए वह नहीं आ सके। बताया जा रहा है कि दूसरे जिलों में नाम वापसी के लिए प्रशासन के दबाव की सूचनाएं मिलने पर जिलाध्यक्ष ने नाम वापसी से कदम वापस खींच लिया। अब सपा के दो दावेदार मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाम वापसी का समय समाप्त होने के साथ ही अब नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। मतदान नौ अप्रैल को है। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। एक भी दावेदार ने नाम वापस नहीं लिया है, तीन प्रत्याशी मैदान में हैं। सुरेश कुमार सोनी, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed