फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   MLA met CM, told the plight of flood victims

Gonda News: सीएम से मिले विधायक, बाढ़ पीड़ितों की दुश्वारियां बताईं

Fri, 20 Sep 2024 01:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 20 Sep 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
MLA met CM, told the plight of flood victims
लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बाढ़ के मुद्दे पर बात करते विधायक प्रेमनरायन पांडेय व प्
गोंडा। तरबगंज विधायक प्रेमनरायन पांडेय और गौरा विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने बृहस्पतिवार को सुबह साढ़े दस बजे लखनऊ स्थित लोकभवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान तरबगंज क्षेत्र में उफनाई सरयू से प्रभावित हो रहे जनजीवन पर विशेष रूप से चर्चा हुई। राहत कार्य के साथ ही क्षतिग्रस्त सड़कों, पुल, पुलियों की मरम्मत की मांग की गई। मुख्यमंत्री ने विधायकों से बचाव व राहत कार्याें की प्रगति भी जानी। सीएम ने बाढ़ पीड़ितों को हर संभव सहायता मुहैया कराने का निर्देश राहत आयुक्त और जिला प्रशासन को दिया है।
विज्ञापन

तरबगंज विधायक प्रेमनरायन पांडेय ने बताया कि बाढ़ की समस्या से क्षेत्र में हालत बदतर हो गए हैं। हमने मुख्यमंत्री से मिलकर तीन अलग-अलग पत्रों के माध्यम से समस्याएं उनके समक्ष रखीं। इस पर सीएम ने तत्काल संज्ञान लेते हुए समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। उन्हें अवगत कराया गया कि क्षेत्र का करीब एक तिहाई भाग बाढ़ से प्रभावित है। जिससे लोग अपने घरों की छतों पर रहने को मजबूर हैं। जिनके पास छत नहीं है, वे लोग मजबूरन घर से पलायन करके बांध पर रह रहे हैं। इसके अलावा ढेमवा घाट मार्ग पर सेतु निर्माण कराकर पुनः आवागमन बहाल कराने, ऐली से लोलपुर तक पक्के बांध का निर्माण कराने और कैथी घाट पर स्थायी पुल के निर्माण के संबंध में चर्चा हुई। विधायक ने बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित कर जीवनयापन के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की।
विज्ञापन

भाजपा विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने मुख्यमंत्री को गौरा विधानसभा क्षेत्र में विकास योजनाओं से संबंधी प्रस्ताव दिया। उन्होंने गौरा पांडेय और परसा तिवारी संपर्क मार्ग का चौड़ीकरण कराने का विशेष अनुरोध किया। इसके अलावा अयोध्या बाईपास, स्वामीनारायण छपिया मंदिर समेत अन्य विषयों पर चर्चा की। विधायक ने बताया कि कई परियोजनाओं को मूर्त रूप देने के साथ-साथ क्षेत्र में सक्रियता बरतने के बारे में मुख्यमंत्री से दिशा-निर्देश प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed