फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   MLA choose a leader who was above reproach

बेदाग छवि वाले नेता को चुनें विधायक

Tue, 17 Jan 2017 10:27 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
अमर उजाला/बलरामपुर Updated Tue, 17 Jan 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
MLA choose a leader who was above reproach
अमर उजाला के कार्यक्रम में जुटे युवा - फोटो : अमर उजाला
विधान सभा चुनाव 2017 में युवा जनप्रतिनिधियों के चयन के प्रति काफी सजग दिख रहे हैं। युवाओं की राय है कि उनका नेता शिक्षित व बेदाग छवि वाला हो। युवाओं ने अपने हिसाब से ही नेता को रोल मॉडल चुनने का मूड बनाया है। मंगलवार को अमर उजाला फोकस कार्यक्रम में युवाओं ने जनप्रतिनिधियों के प्रति अपनी राय बड़ी ही बेबाकी से रखी।
विज्ञापन


युवाओं का कहना था कि उन्हें देश की राजनीति को स्वच्छ व जबाबदेह बनाने के लिए आगे आना होगा। जिले में करीब 45 प्रतिशत युवा मतदाता निर्णायक भूमिका में हैं। कार्यक्रम के दौरान जिले का पिछड़ापन व निम्न शैक्षिक स्तर युवाओं को विचलित करता हुआ दिखा। युवाओं का कहना था कि हर बार चुनाव में नेता तो विकास की गंगा बहाने का वायदा तो करते हैं लेकिन चुनाव जीतने के बाद खुद के विकास को तवज्जो देते हैं।
विज्ञापन


युवाओं ने कहाकि उन्हें राजनीति का गिरता स्तर देश व प्रदेश को पिछड़ेपन के दलदल में धकेलता जा रहा है। चुनाव से पूर्व हमें नेताओं के चारित्रिक, आर्थिक व सामाजिक गुण-दोष का गहनता से आकलन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि युवाओं ने सजगता नहीं दिखाई तो सात दशक से पिछड़ेपन का दंश झेल रहा यह क्षेत्र एक बार फिर विकास से अछूता रहेगा। नेताओं ने राजनीतिक दलों को तवज्जो न देकर प्रत्याशियों के बारे में अपनी राय बड़ी ही बेबाकी से रखी। युवाओं का बेबाकीपन यह दर्शाता है कि आने वाले समय में नेता झूठे वायदे करने से परहेज करेंगे और जनता के प्रति जबाबदेह बनेंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed