फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Missing drug dealer found at new ghat of Ayodhya

Gonda News: अयोध्या के नए घाट पर मिले लापता दवा व्यवसायी

Fri, 17 Apr 2026 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 17 Apr 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Missing drug dealer found at new ghat of Ayodhya
मुजेहना। धानेपुर के बेल्हरी गांव से लापता हुए दवा व्यवसायी संदीप मिश्र उर्फ चंदन बृहस्पतिवार रात अयोध्या के नए घाट पर मिले। वह अचानक लापता हो गए थे। मोबाइल लोकेशन के आधार पुलिस ने उन्हें खोजा। पुलिस के मुताबिक ऑनलाइन गेम में हुए नुकसान के चलते वह मानसिक तनाव में थे।
विज्ञापन

सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर पत्नी ममता संदीपन मिश्रा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके पति महेशभारी स्थित अपने मेडिकल स्टोर पर जाने के लिए घर से निकले थे पर न तो वह दुकान पर पहुंचे और न ही घर लौटे।
विज्ञापन

कोतवाल अरविंद यादव ने बताया कि मोबाइल से मिली लोकेशन पर जब पुलिस टीम अयोध्या स्थित नए घाट पहुंची तो संदीप वहां सरयू नदी के तट पर बैठे मिले। कोतवाल के मुताबिक पूछताछ में संदीप ने बताया कि वह ऑनलाइन गेम खेलते थे, जिसमें नुकसान होने के कारण वह मानसिक तनाव में आकर घर से चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed