फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   missing 24 personnel prevented wages

नदारद 24 कर्मियों का रोका वेतन

Mon, 27 Jun 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Mon, 27 Jun 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
missing 24 personnel prevented wages
साइबर क्राइम सेल का दफ्तर - फोटो : अमर उजाला
डीएम के आदेश पर सीडीओ जयंत कुमार दीक्षित व पीडी वीरपाल ने नलकूप विभाग व सिंचाई विभाग खंड 2-3 व 4 में औचक निरीक्षण किया। इसमें नलकूप विभाग तथा सरयू नहर खंड 2-3 व 4 के कुल 24 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। डीएम ने अनुपस्थित सभी कर्मचारियों का वेतन तत्काल प्रभाव से रोकने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


तीन दिन पूर्व ही डीएम के आदेश पर नलकूप व सिंचाई विभाग में सीडीओ व पीडी ने औचक निरीक्षण किया था, जिसमें कई कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए थे। सोमवार को फिर डीएम ने पुन: दोनों विभागों के दफ्तरों पर छापेमारी कराई। जिसमें नलकूप विभाग के राजमणि पांडेय, राम प्रीति वर्मा कनिष्ठ सहायक, अनुरोध कुमार तिवारी कनिष्ठ सहायक, वेद प्रकाश शुक्ला कनिष्ठ सहायक, शिवनंदन विश्वकर्मा कनिष्ठ सहायक, रमेशचंद्र जायसवाल कनिष्ठ सहायक अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


इसी तरह सिंचाई विभाग खंड-3 में अधिशासी अभियंता राकेश कुमार व सहायक अभियंता एसके सिंह, प्रेमचंद्र श्रीवास्तव प्रशासनिक अधिकारी, कनिष्ठ सहायक धनंजय मिश्रा, कैंप सचिव आनंद कुमार, राजाराम प्रसाद, चपरासी राम अचल व श्रीमती देवी अनुपस्थित मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खंड-4 में अशोक कुमार प्रशासनिक अधिकारी, हरिश्चंद्र वरिष्ठ सहायक, राम उजागर वरिष्ठ सहायक, बाबू लाल वरिष्ठ सहायक, ऋषि त्रिपाठी वरिष्ठ सहायक, रमेश कुमार द्विवेदी वरिष्ठ सहायक, चंद्रभान पाण्डेय वरिष्ठ सहायक, सूर्य नरायन गुप्ता वरिष्ठ सहायक, आलोक भारद्वाज वरिष्ठ लिपिक, मेठ देवेश मिश्र, हरि प्रसाद पांडेय, देवी प्रसाद व मुकेश जायसवाल अनुपस्थित मिले।

जबकि सरयू नहर खंड-2 में अधिशासी अभियंता राधा विनोद कुमार सिंह, वरिष्ठ सहायक शिव कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ सहायक घनश्याम गुप्ता अनुपस्थित मिले। निरीक्षण के दौरान दोनों विभागों में कार्यालय सहित कक्ष व परिसर बेहद गंदा मिला और अभिलेखों का रखरखाव निर्देश के बावजूद दुरुस्त नहीं किया गया।


इस पर सीडीओ ने दोनों अधिशासी अभियंताओं को फटकार लगाते हुए नगर पालिका से समन्वयक बनाकर सफाई कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान नलकूप व सिंचाई दोनों विभागों के अधिशासी अभियंता सीडीओ व पीडी के दफ्तर पहुंचने की सूचना के बाद पहुंचे। इस पर सीडीओ व पीडी ने नाराजगी जताई। डीएम ने तत्काल प्रभाव से अनुपस्थित कर्मचारियों का वेतन रोक दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed