{"_id":"69d14f0116a644b4cb0c914c","slug":"minor-made-mnrega-labourer-fir-registered-gonda-news-c-100-1-slko1028-155599-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: नाबालिग को बनाया मनरेगा मजदूर, एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: नाबालिग को बनाया मनरेगा मजदूर, एफआईआर दर्ज
Sat, 04 Apr 2026 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 04 Apr 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
करनैलगंज। मनरेगा में नाबालिग को बालिग दर्शाकर मजदूरी कराने का मामला सामने आया है। शिकायत पर पुलिस महानिरीक्षक के हस्तक्षेप के बाद आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है। ग्राम पहाड़ापुर निवासी अन्नू ने आईजी को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि गांव के ही लाभार्थी को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर मनरेगा का लाभ दिलाया जा रहा है। आरोप लगाया कि उसकी वास्तविक जन्मतिथि 2 फरवरी 2010 है। इससे वह नाबालिग है। इसकी पुष्टि पूर्व माध्यमिक विद्यालय पहाड़ापुर के प्रधानाचार्य द्वारा भी की गई है। यह मामला किशोर न्याय बोर्ड में भी विचाराधीन बताया गया है। इसके बावजूद वर्ष 2025 में बनाए गए मनरेगा जॉब कार्ड में उसकी उम्र 18 वर्ष दर्शाते हुए उसे नियमित मजदूर के रूप में कार्यरत दिखाया गया। आरोपी का नाम मतदाता सूची में भी दर्ज है, जो मामले को और गंभीर बनाता है। प्रभारी निरीक्षक विवेक त्रिवेदी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामले में प्राथमिकी दर्ज कर मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन