फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Mildness was seen in the weather, mercury dropped by four degrees

Gonda News: मौसम में दिखी नरमी, चार डिग्री कम हुआ पारा

Thu, 05 Jun 2025 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 05 Jun 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Mildness was seen in the weather, mercury dropped by four degrees
गोंडा। तीखी धूप व उमस भरी गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए बृहस्पतिवार का दिन राहत भरा रहा। दिन भर तेज पुरवा हवा चलने से मौसम सुहाना रहा। बुधवार की अपेक्षा बृहस्पतिवार को तापमान में चार डिग्री में कमी के साथ अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

बीते दिनों नौतपा के कारण मरीजों को भीषण गर्मी व उमस का सामना करना पड़ा। लेकिन बृहस्पतिवार को सुबह दस बजे से ही पुरवा हवा चलने लगी। जिले के कई स्थानों पर आसमान में काले बादल छाए रहे। मौसम सुहाना होने से शहर के चौक बाजार, पटेल नगर, चूड़ी वाली गली, रानी बाजार, ददुआ बाजार, सराफा बाजार में लोगों की भीड़ रही। रानी बाजार के कपड़ा व्यापारी सचिन नेवटिया ने बताया कि भीषण गर्मी में सहालग के सीजन में भी धंधा बहुत कम हो रहा है। बृहस्पतिवार को मौसम ठीक रहने के कारण ग्राहकों की संख्या बढ़ी है। गन्ने के जूस व शीतल पेय पदार्थों के दुकानों पर लोग कम दिखे। रात में हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed