फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Meritorious people hoisted the flag of success in NEET

नीट में मेधावियों ने लहराया सफलता का परचम

Tue, 02 Nov 2021 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Meritorious people hoisted the flag of success in NEET
गोंडा के जानकीनगर में खुशी मनाते नीट में चयनित छात्र के परिजन। - फोटो : GONDA
गोंडा। राष्ट्रीय स्तर पर हुई नीट में जिले के युवाओं ने सफलता हासिल कर मिसाल पेश की है। धनतेरस पर परिणाम जारी होने के बाद सफलता की खुशियों से परिवार के लोग झूम उठे हैं।
विज्ञापन

शहर के जानकीनगर निवासी शिक्षिका सुनीता गुप्ता के बेटे वैभव ने भी नीट में सफलता हासिल की है। उन्होंने राष्ट्रीय रैकिंग में 630 वां स्थान हासिल किया। उनकी सफलता पर शिक्षक संगठनों ने बधाई दिया। रुपईडीह के बनगाई निवासी पत्रकार अशोक कुमार मिश्र के बेटे अर्थव मिश्रा ने नीट की परीक्षा पास कर देश की रैंकिंग में 12116 वां स्थान हासिल किया है। इसके साथ ही कई और युवाओं ने सफलता हासिल की है।
विज्ञापन

वैभव के पिता मनोज गुप्ता अधिवक्ता हैं और मांता सुनीता गुप्ता राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की जिला उपाध्यक्ष हैं। संगठन के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र मिश्र, राहुल श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव के साथ ही परिवार के धनश्याम गुप्ता, सुरेश गुप्ता, राकेश, कृष्णा गुप्ता, मदन मोहन गुप्ता व बहन अभिज्ञा ने प्रसन्नता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बेलसर के परसदा गांव के महेश जोगेंद्र तिवारी ने परीक्षा पास करके 13941 वां स्थान हासिल किया है। इसके अलावा परसपुर के संतोष मिश्र के बेटे अजय ने परीक्षा पास करके 28 हजार वां स्थान हासिल किया है।
परिवार के सचिन मिश्र ने कहा कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। वहीं आर्यनगर के अशोक नरायन शुक्ल के बेटे सीतांशु शुक्ल ने भी नीट की परीक्षा में सफलता हासिल की है। दीपावाली उत्सव के दौरान आये परिणाम से लोगों की खुशियां दुगनी हो गई है।

वजीरगंज में नीट परीक्षा में क्षेत्र के एकिसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले जियाउद्दीन ने सफलता हासिल की है। परीक्षा में जियाउद्दीन का 8291 रैंक है। जियाउद्दीन के पिता शमशुद्दीन निवासी विरहमतपुर वजीरगंज के रहने वाले हैं। पेशे से वह किसान हैं और कृषि कार्य से वह घर का खर्च चलाते हैं। जियाउद्दीन के नीट की परीक्षा में सफल होने पर क्षेत्र के लोगों ने हर्ष व्यक्त कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed