फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Merchants protest against the beatings and recovery

मारपीट व वसूली के विरोध में सड़क पर उतरे व्यापारी, किया प्रदर्शन

Sun, 01 Sep 2019 09:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2019 09:57 PM IST
विज्ञापन
Merchants protest against the beatings and recovery
नवाबगंज (गोंडा)। शिवदयालगंज कटरा में चाय का ढाबा चलाने वाली महिला से मारपीट व अवैध वसूली करने के विरोध में रविवार को व्यापारी सड़क पर उतर आए और प्रदर्शन किया। पुलिस के कार्रवाई के आश्वासन के बाद व्यापारी शांत हुए। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

थाना नवाबगंज क्षेत्र के शिवदायलगंज कटरा की रहने वाली बेेवा महिला पूजा मोदनवाल ने बताया कि वह शिवदयालगंज कटरा में चाय का ढाबा चलाती है। बेवा पूजा का आरोप है कि थाना क्षेत्र के वजीराबाद का रहने वाला आशीष यादव उर्फ दीपू यादव उसकी ढाबे पर आकर अक्सर चाय नाश्ता करता था और पैसे नहीं देता था। आरोप है कि दीपू रंगदारी की मांग करता था। अरोप है कि शनिवार की रात भी दीपू उसके ढाबे पर आया और रंगदारी की मांग करने लगा, जब उसने गरीबी का वास्ता देते हुए रुपये देने से मना कर दिया तो उससे अभद्रता करते हुए मारापीटा।
विज्ञापन

शोर सुनकर लोग एकत्र हो गए और दीपू को पकड़कर लकड़मंडी पुलिस के हवाले कर दिया। मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे गुस्साए व्यापारी रविवार को सड़क पर उतर आए और रंगदारी वसूली के विरोध में प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष नवाबगंज ने लोगों को कार्यवाही का आश्वासन दिया। तब जाकर लोग माने और प्रदर्शन समाप्त हुआ। पुलिस ने पूजा की तहरीर पर आरोपी आशीष यादव उर्फ दीपू के खिलाफ मारपीट व धमकी की रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने बताया कि रंगदारी वसूली का आरोप निराधार है। बेवा महिला और उसके बच्चों से आरोपी की मारपीट हुई थी। मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed