{"_id":"0393323d86e594058baac0a4c17470c4","slug":"memu-train-between-barabanki-gonda-upto-june-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी-गोंडा के बीच मेमू ट्रेन जून से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी-गोंडा के बीच मेमू ट्रेन जून से
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह साल से बाराबंकी-गोंडा के बीच चलने वाली मेमू ट्रेन की राह देख रहे लोगों को पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम राजीव मिश्र ने आश्वासन दिया है कि अगर सब कुछ ठीक रहा तो अगले साल जून से वह बाराबंकी-गोडा के बीच मेमू ट्रेन का संचालन शुरू कर देंगे। इतना ही नहीं अभी तक जो पूर्वोत्तर रेलवे छोटी लाइन (मीटर गेज) के लिए जानी जाती थी, उसका विस्तार भी जल्द बड़ी लाइन में कर दिया जाएगा।
इससे लोगों को एक जगह से दूसरी जगह कम समय में पहुंचने में आसानी होगी। गोंडा-बहराइच छोटी लाइन को बड़ी लाइन में तब्दील करने का काम भी रेलवे मार्च 2016 से शुरू करने जा रहा है, जो छह महीने में पूरा हो जाएगा।
सोमवार को गोंडा स्थित रेलवे डीजल शेड में पत्रकारों से मुखातिब पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम राजीव मिश्र ने बताया कि एक समय था जब पूर्वोत्तर रेलवे के तीनों डिवीजनों लखनऊ, इज्जतनगर और वाराणसी में केवल छोटी लाइन ही हुआ करती थी। लेकिन अब इन तीनों डिवीजनों में केवल 1126 किलोमीटर ही छोटी लाइन अवशेष रह गई है।
विज्ञापन
जबकि 32 सौ किलोमीटर के करीब छोटी लाइन को बड़ी लाइन में तब्दील कर लिया गया है। शेष 1126 किलोमीटर छोटी लाइन भी जल्द बड़ी लाइन में तब्दील हो जाएगी। इसके बाद पूर्वोत्तर रेलवे का हर स्टेशन बड़ी लाइन के स्टेशनों से इंटरकनेक्ट हो जाएगा।
जीएम के मुताबिक बाराबंकी से गोंडा के बीच बिजली का वैकल्पिक स्रोत न होने से वह अभी मालगाड़ी छोड़ किसी भी इलेक्ट्रिक ट्रेन का संचालन लखनऊ से नहीं कर रहे हैं।
लेकिन जून 2016 में बाराबंकी से गोंडा के बीच केवल मेमू ट्रेन ही नहीं बल्कि सारी ट्रेनें इस रूट पर बिजली से चलनी शुरू हो जाएंगी।
वहीं, गोंडा-बढ़नी होते हुए गोरखपुर तक चलने वाली लोकमान्य तिलक टर्निमल एक्सप्रेस ट्रेन के फेरे में बढ़ोतरी करते हुए उसे सप्ताह में एक दिन के बजाय दो दिन इस रूट पर चलाया जाएगा। गोंडा में ट्रेनों का लोड स्टेशनों से कम करने के लिए यहां तीन प्लेटफॉर्म अलग से बनाए जाएंगे।
सोमवार को डीजल शेड पहुंचे पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम राजीव मिश्र ने 4.51 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली अंडर फ्लोर व्हील मशीन का लोकार्पण किया।
साथ ही उन्होंने नवनिर्मित छोटी लाइन से 36 बीजी लोको पिट के अनुरक्षण का भी लोकार्पण किया। मनकापुर जाकर उन्होंने नए प्लेटफॉर्म के साथ नई रेल लाइन का भी उद्घाटन किया।