फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Memorandum submitted to extend the tenure of Gram Panchayats

Gonda News: ग्राम पंचायतों का कार्यकाल बढ़ाने के लिए सौंपा ज्ञापन

Fri, 24 Apr 2026 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 24 Apr 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted to extend the tenure of Gram Panchayats
मनकापुर/मुजेहना। त्रिस्तरीय पंचायतों का कार्यकाल बढ़ाने की मांग तेज हो गई है। प्रधान संघ के जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार वर्मा और ब्लॉक अध्यक्ष अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रभारी बीडीओ आजम खां को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि पंचायतों का कार्यकाल जल्द समाप्त हो रहा है। मतदाता सूची पुनरीक्षण में देरी, पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन न होने और ट्रिपल टेस्ट की प्रक्रिया पूरी न होने से समय पर चुनाव होना संभव नहीं लग रहा है। ऐसे में प्रशासकों की नियुक्ति के बजाय वर्तमान निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों का ही कार्यकाल बढ़ाया जाए। इससे ग्रामीण जनता का विश्वास भी मजबूत होगा। इस मौके पर अवधेश उपाध्याय, राहुल सिंह, सीके पाठक, राघवेंद्र सिंह, भगवानदीन मिश्र, शिवपूजन पांडेय, राहुल शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


मुजेहना में भी पंचायत चुनाव समय पर न होने की स्थिति में प्रधानों ने कार्यकाल बढ़ाने की मांग की गई। ब्लॉक मुख्यालय में बैठक कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर विनोद सिंह, सभाजीत पांडेय, राजकुमार सिंह, इंद्रसेन पाठक, गीता देवी, गुड्डू सिंह, मुजीब खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed