{"_id":"5728f14e4f1c1b67565cce6a","slug":"memorandum-submitted-by-teachers","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यापकों ने सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यापकों ने सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला/बलरामपुर
Updated Wed, 04 May 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करते शिक्षक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक के पद पर समायोजित करने की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन डीएम को सौंपा है।
संघ के जिलाध्यक्ष गिरिजा शंकर शुक्ल के साथ अन्य पदाधिकारियों ने मंगलवार को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि एक लाख 72 हजार शिक्षामित्रों में से अभी तक मात्र एक लाख 37 हजार शिक्षामित्रों को ही सहायक अध्यापक पद पर समायोजित किया गया है।
लगभग 35 हजार शिक्षामित्र अभी भी समायोजन से वंचित हैं। जिन शिक्षामित्रों का समायोजन अभी तक नहीं हो पाया है वह निराशा के दौर से गुजर रहे है। उन्हें परिवार के भरण-पोषण में आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
संघ ने मुख्यमंत्री से सभी शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक के पद पर समायोजित करने की मांग की है। ज्ञापन सौंपते वालों में महामंत्री राकेश मिश्रा, उपाध्यक्ष इमराल अली शाह, अनुराग सिंह, देवेंद्र सिंह, नंद कुमार आदि मौजूद थे।