फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   member copraetive gonda

Gonda News: डेलीगेट का चुनाव संपन्न, आज चुने जाएंगे सभापति

Sat, 18 Mar 2023 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 18 Mar 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
member copraetive gonda
मतपत्रों की जांच करते हुए।
गोंडा। साधन सहकारी समितियों के डेलीगेट (प्रबंध कमेटी सदस्य) चुनाव को लेकर समितियों पर पूूरे दिन गहमा-गहमी रही। 11 सीटों पर एक से अधिक दावेदार होने के कारण शनिवार को चुनाव कराया गया। उसी दिन मतगणना करवाकर देर शाम तक परिणाम घोषित कर दिए गए। रविवार को जिले के 128 साधन सहकारी समितियों पर सभापति व उपसभापति और समितियों में भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों का निर्वाचन होगा।
विज्ञापन

शनिवार को हुए चुनाव में साधन सहकारी समिति वजीरगंज के भगोहर वार्ड में कुल 24 मतदाताओं ने वोट डाला। जिसमें 12 मत पाकर सत्य गोपाल तिवारी विजयी हुए तथा राम निवास गोस्वामी 10 वोट पाकर उपविजेता रहे। यहां दो मत अवैध पाया गया। कटरा बाजार के पूरे बहोरी वार्ड में कुल 111 वोट पड़े। जिसमें बलराम शुुक्ल 69 वोट पाकर विजेता रहे तथा भवानी भीख तिवारी 44 वोट पाकर दूसरे नंबर पर रहे। दो वोट अवैध पाया गया। इसी प्रकार जमथरा प्रथम वार्ड में शांतीदेवी को 103 मत मिले वही उनके प्रतिद्वंद्वी सांवली तिवारी को 67 मत मिले।
विज्ञापन


जमथरा द्वितीय में तारादेवी को 106 व उनके प्रतिद्वंद्वी रामतीर्थ को 62 मत मिले। परसिया रानी वार्ड में अम्मर प्रसाद को 27 व उनके प्रतिद्वंद्वी रामसूरत को मात्र एक मत पाकर संतोष करना पड़ा। मेहनौन वार्ड में 37 मत पड़े। जिसमें 28 वोट पाकर ईश्वरनंद विजेता घोषित हुए तथा छह वोट पाकर खुशीराम दूसरे स्थान पर रहे। पूरे महा वार्ड में 44 वोट पड़े जिसमें 22 मत पाकर कृष्णा देवी विजयी हुई तथा उपविजेता रही जनक दुलारी को 19 वोट मिले। तीन मत अवैध पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे खेमकरन वार्ड में 15 वोट पाकर केतकी देवी विजेता रहीं, तथा 11 वोट पाकर योगेंद्र वर्मा दूसरे स्थान पर रहे। ठोरहंस वार्ड में राजेश कुमार 49 वोट पाकर विजेता रहे, वहीं दूसरे नंबर पर रहे महंत त्रियुगी नारायण पांडेय को 14 वोट मिले। करनैलगंज वार्ड में रामेश्वर प्रसाद छह वोट पाकर विजेता हुए तथा दूसरे नंबर पर रहे श्रीराम सोनी को महज एक वोट मिला। बनघुसरा वार्ड में अंकित 19 वोट पाकर विजयी हुए तथा 16 वोट पाकर वासुदेव उपविजेता रहे।


सहायक निबंधक (सहकारिता) अशोक कुमार मौर्य कि रविवार सुबह साढ़े आठ बजे से शाम चार बजे तक सभापति व उपसभापति के चुनाव की सभी प्रकिया पूरी होगी। सुबह साढ़े आठ बजे से नौ बजे तक मतदाता सूची की अनंतिम सूची प्रकाशित होगी। नौ बजे से साढ़े नौ बजे तक अंतिम सूची जारी होगी। साढ़े नौ बजे से दस बजे तक आपत्तियों का निस्तारण होगा। इसी क्रम में तीन बजे से चार बजे तक मतदान होगा। उसके बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed