{"_id":"5fff2a698ebc3e32ef0e9928","slug":"meeting-of-the-divine-disaster-management-committee-gonda-news-lko559702966","type":"story","status":"publish","title_hn":"दैवीय आपदा प्रबन्धन समिति की बैठक सम्पन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दैवीय आपदा प्रबन्धन समिति की बैठक सम्पन्न
विज्ञापन
गोंडा कलेक्ट्रेट में आपदा समिति की बैठक करते रणविजय सिंह।
- फोटो : GONDA
गोंडा। सभापति उत्तर प्रदेश विधान परिषद की दैवीय आपदा प्रबंध समिति की बैठक रणविजय सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। जिसमें जनपद में आपदा से संबंधित शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन एवं लाभान्वित लोगों के संबंध में गहन समीक्षा की गई।
बैठक में समिति के सदस्य हीरालाल यादव, रमा निरंजन, रामअवध यादव ने भी अपने सुझाव दिए। बैठक में कोविड-19 वैश्विक महामारी से बचाव व सुरक्षा के लिए कराए गए कार्यों तथा हुई जांच, संक्रमित व्यक्तियों, विगत तीन वर्षों में बिजली गिरने व हाईटेंशन की चपेट में आने से हुई मृत्यु आदि की स्थिति की गहन समीक्षा की गई।
सभापति ने अपेक्षा की कि जनपद में आपदा के समय विभिन्न शासकीय योजनाओं के अन्तर्गत दी गई राहत से संबंधित लाभान्वित व्यक्तियों की सूची मोबाइल नम्बर सहित तहसीलवार उपलब्ध कराई जाय। उन्होंने कहा कि बभनान चीनी मिल के नाले को ढकने के लिए महा प्रबंधक चीनी मिल तत्काल कार्रवाई कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
उन्होंने खरगूपुर क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम बेलवाफूलपुर के आवासहीन व्यक्ति से संबंधित प्रकरण में जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की अपेक्षा की है। सभापित ने डीएम मार्कण्डेय शाही तथा पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय की कार्यशैली की सराहना करते हुए जनपद के सभी कार्यालयाध्यक्षों से अपेक्षा की कि वे शासन की योजनाओं और कार्यक्रमों को शत-प्रतिशत गांव-गांव तक पहुंचाने में जाकर अपना योगदान देकर दायित्व निर्वहन करें।
जिलाधिकारी ने सभापति सहित सदस्यों का जनपद की ओर से स्वागत किया। बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों की ओर से आश्वस्त किया कि शासन की अपेक्षाओं एवं समिति के निर्देशों का पूरे मनोयोग के साथ अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा।
एसपी पाण्डेय ने यातायात नियमों के अनुपालन के लिए चलाए जा रहे अभियान के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी। बैठक में एडीएम राकेश सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट वन्दना त्रिवेदी, सीएमओ डॉ. अजय सिंह गौतम, सभी उपजिलाधिकारी, डीएफओ, अनुुसचिव वेद प्रकाश सिंह, निजी सचिव कपिल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।