फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   meeting,gonda,vhp

Gonda News: राष्ट्रभक्ति व राष्ट्ररक्षा के लिए प्रेरित करना विहिप का संकल्प

Sun, 11 Dec 2022 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Dec 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
meeting,gonda,vhp
गोंडा के मनकापुर डाक बंगला में रविवार को आयोजित विहिप की बैठक में मौजूद पदाधिकारी। -संवाद - फोटो : GONDA
मनकापुर (गोंडा)। इस देश के युवाओं को राष्ट्रभक्ति, सर्व समाज व राष्ट्ररक्षा, मानबिंदुओं की रक्षा, गोरक्षा, मां गंगा की रक्षा के लिए प्रेरित करने का कार्य विश्व हिंदू परिषद का संकल्प है। ये बातें रविवार को मनकापुर डाक बंगला में आयोजित हितचिंतक अभियान की बैठक में मुख्य अतिथि प्रांत समरसता प्रमुख धर्मेंद्र ने विहिप के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बनाने का संकल्प पूरा होने पर विहिप ने पूरे देश में 3 से 11 दिसंबर तक शौर्य दिवस मनाया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय किशोर मिश्र व संचालन जिला मंत्री विजय प्रताप सिंह ने की। बैठक में 6 नवंबर से 20 नवंबर तक हुई हितचिंतक अभियान की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

बताया गया कि अवधि में चार हजार हितचिंतक सदस्य बनाए गए हैं। प्रांत समरसता प्रमुख ने बताया कि 20 दिसंबर से 24 दिसंबर तक बजरंग दल की बैठक प्रत्येक प्रखंडों में की जाएगी। इसमें नवजवानों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला कार्याध्यक्ष जनार्दन सिंह ने बैठक में गोपाल सिंह को तरबगंज प्रखंड अध्यक्ष, राजू गुप्ता को बेलसर प्रखंड सहमंत्री, मोहित राजपूत को बरौली खंड मंत्री व पवन गुप्ता को संयोजक बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का आयोजन नगर अध्यक्ष गिरिजेश कसौंधन ने किया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष सोनू सिंह, जिला मीडिया प्रमुख आरडी पांडेय, पंकज सिंह, अनिल शुक्ला, महेश मणि त्रिपाठी, अवधेश तिवारी, पवन गुप्ता, उमाशंकर त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed